सड़क हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत,विधायक ने किया शोक व्यक्त
सड़क हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत,विधायक ने किया शोक व्यक्त
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
कुम्हारी के पास सड़क हादसे में धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के गुमा निवासी युवा कांग्रेस नेता सुनील साहू की मृत्यु पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिवारजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है ।
श्री साहू के निधन की खबर से पार्टी संगठन में शोक की लहर दौड़ गई क्षेत्रीय विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के जेठ कांग्रेस नेता पण्डित महेश शर्मा,विधायक पुत्र हर्षित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,रोहित अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन करने पहुचे रायपुर में पोस्ट मार्डम के बाद उनका शव उनके ग्रह ग्राम लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
