CRPF रायपुर द्वारा आजादी के अग्रत महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम
CRPF रायपुर द्वारा आजादी के अग्रत महोत्सव के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम
मंदिरहसौद/बाराडेरा(रायपुर )
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 65 वाहिनी द्वारा आज तुलसी बाराडेरा कैंप में महाराक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
कोरोना महामारी के कारण रायपुर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो गई है इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रक्त की कमी होने लगी ।
ऐसे में 75 वी स्वतंत्रता के जश्न मनाने एवं जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराने हेतु छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ रायपुर द्वारा इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्री प्रकाश डी, (ips) पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर, मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ नितिन एम नागरकर निदेशक एम्स रायपुर,
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर सीआरपीएफ श्री प्रकाश डी. ने कहा भारत की आजादी के 75 वीं वर्ष को मनाने हेतु इससे अच्छी कोई सेवा नहीं हो सकती इसीलिए ही रक्तदान महादान कहा जाता है ।
डॉ नितिन नागर कर ने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए सीआरपीएफ की भारी प्रशंसा की और आगे कहा कि सीआरपीएफ सदैव आम जनता की रक्षा करती है व रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहती है ।
कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट 65 वी वाहिनी श्री वीके सिंह ने इस रक्तदान शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल टीम और पधारे हुए सभी का आभार व्यक्त किया ।






