ग्राम गोतियारडीह में गुरु बाबा घासीदास जी के 265 वी जयंती के अवसर पर 265 दीप प्रज्वलित कर गुरु पर्व का किया आगाज
ग्राम गोतियारडीह में गुरु बाबा घासीदास जी के 265 वी जयंती के अवसर पर 265 दीप प्रज्वलित कर गुरु पर्व का किया आगाज
अभनपुर
. बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती को संत समाज द्वारा गुरु पर्व के रूप में 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक मनाया जाता है गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रदेश स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार चूंकि 18 दिसंबर गुरु जयंती पर्व सभी स्थानीय स्तर पर मनाते है। समस्त ग्रामवासी एक साथ त्यौहार मनाने एक साथ एकत्र नहीं हो पाते हैं इसलिए एक दिन ऐसा हो जिस दिन समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर बाबा जी के गुरु पर्व के अवसर पर गुरुजी के जयंती वर्ष के आधार पर उतना ही दीप प्रज्वलित करें,इसी तारतम्य में ग्राम गोतियारडीह में समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर गुरु बाबा घासीदास जी के 265 वी जयंती के अवसर पर 265 दीप प्रज्वलित कर गुरु पर्व का आगाज किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सभापति नगर पालिका निगम रायपुर एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नगरी निकाय के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुंदर जोगी जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु घासीदास साहित्य और संस्कृति अकादमी के महामंत्री श्री मनीष कोसरिया जी,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश बांदे जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता मानसिंह गिलहरे जी ,मजदूर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदू मारकंडे जी, अध्यक्षता श्री मुकेश ढ़ीढ़ी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास जी के आरती मंगल से किया गया, स्थानीय पंथी *सत हे महान* झांकी नर्तक दल ग्राम गोतियारडीह द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई इस दौरान प्रत्येक ग्राम वासियों द्वारा एक दीप जलाकर जैतखाम में श्रद्धा पूर्वक समर्पित किया गया सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा की बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर एवं डॉ भीमराव आंबेडकर के बताएं शिक्षित बनो,संघर्ष करो और संगठित रहो के मूल मंत्र को अपना कर समाज को नई दिशा की ओर ले जा सकते हैं। जिस तरह से बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य ज्ञान से अंधकार रूपी व्याप्त कुरीतियों एवं आडंबर को दूर किया था उसी तरह दीप जलाकर हम अपने जीवन के अंधकार को दूर करेंगे।
बाबा जी की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलन पश्चात समस्त भक्तजन ने प्रसादी ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं नव युवकों महिला समूहों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ समाजसेवी श्री टिकेंद्र बघेल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लालजी बघेल, बुधारू बघेल, भीषण बघेल, मोहर सिंह बघेल, राधेश्याम निराला,ईश्वर महेश्वरी, अरुण बघेल, नारायण बघेल, राजा कुर्रे, जीवन बांधे, चैनदास बांदे ,महेश बघेल ,रमेश बांधे, सुरेंद्र हरवंस, पुरुषोत्तम बांधे, खुमान बघेल ,तेजराम कुर्रे, पुरुषोत्तम बंदे, विक्रम कुर्रे आकाश महेश्वरी वीरेंद्र बांधे, हितेश बघेल, जीवन हरवंश, वेद प्रकाश लहरे, मिथुन बंजारे, सूरज बघेल, कौशल गहरवाले ,दिनेश्वर बघेल, तनीश बांधे ,संजय सतनामी, कृष्णकांत बघेल, युवराज, दिलेश्वर महेश्वरी, वेद लहरें, भीषम बांधे ,आसाराम बारले सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।