पलभर में उजड़ा परिवार:जनरल रावत की सिर्फ दो बेटियां, हादसे में माता-पिता दोनों को खोया
पलभर में उजड़ा परिवार:जनरल रावत की सिर्फ दो बेटियां, हादसे में माता-पिता दोनों को खोया
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया है। देश को तो अपने इस सर्वोच्च सेना अधिकारी को खोने से बड़ा झटका लगा ही है, लेकिन इस हादसे ने जनरल रावत की बेटियों को भी पलभर में अनाथ बना दिया।
दोनों बेटियों ने अपने पिता को खोने के साथ ही मां मधुलिका रावत को भी खो दिया, जो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनरल रावत के साथ ही हेलिकॉप्टर में वेलिंगटन जा रही थीं। दरअसल, मधुलिका रावत आर्मी वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं और इसी नाते उन्हें भी वेलिंगटन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना था।
अब जनरल रावत के परिवार में दो बेटियां ही बचीं
जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन के बाद अब उनके परिवार में उनकी दोनों बेटियां ही बची हैं। जनरल रावत की बड़ी बेटी का नाम कीर्तिका है। कीर्तिका की शादी हो चुकी है और फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। छोटी बेटी का नाम तारिणी है, जो दिल्ली हाईकोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं।
इसके लिए उन्होंने एक महीने पहले ही देहरादून में प्रेमनगर के पास जंगलों के बीच खूबसूरत वादियों में अपना आशियाना बनवाना भी शुरू किया था। फिलहाल इस मकान की भूकंपरोधी तकनीक से नींव तैयार की जा रही थी।