*विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा पर बालक शाला में मानव श्रृंखला द्वारा जागरुकता संदेश*
*विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा पर बालक शाला में मानव श्रृंखला द्वारा जागरुकता संदेश*
राजिम
पं.रामबिशाल पांडेय शास.उच्च.माध्य.विद्यालय राजिम में विश्व एड्स दिवस पर 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चल रहे विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा के अंर्तगत 'एड्स से बचाव तथा एड्स जागरुकता' कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक/विज्ञान प्रभारी समीक्षा गायकवाड़ की पहल पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा एड्स डे के प्रतीक चिन्ह रिबन के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
प्राचार्य बी.एल ध्रुव द्वारा छात्रों को एड्स से डरने के बजाय बचाव की जानकारी और सजग रहने का संदेश दिया गया। व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने संक्रमण के कारण व उनसे सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। व्याख्याता आर. के. यादव, एम.के. चंदन, एम.एल.सेन , सागर शर्मा, संतोष सूर्यवंशी संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा, शिक्षिका शिखा महाड़िक ने उद्बोधन द्वारा एड्स दिवस के प्रति जागरुकता बढ़ाने का प्रयास किया।