*विधायक ने बल्लेबाजी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने बॉलर बनकर किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*विधायक ने बल्लेबाजी और जिला पंचायत अध्यक्ष ने बॉलर बनकर किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ*

 *स्वर्गीय डॉ एसके मिश्रा स्मृति  पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू*



*विधायक ने बल्लेबाजी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बॉलर बनकर किया शुभारंभ*



*गोदावरी पावर एंड इस्पात की उपलब्धियों की सभी ने की जमकर सराहना*

    सुरेन्द्र जैन / धरसीवां

हीरा ग्रुप की गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा आयोजित स्वर्गीय डॉ एसके मिश्रा स्मृति पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने बल्लेबाजी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने बॉलर बनकर किया दोनो महिला जनप्रतिनिधियों ने हीरा ग्रुप की उपलब्धियों की जमकर सराहना की।



    बीते दस वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है समीपी ग्राम टाडा में आयोजिय इस प्रतियोगिता में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा ,जिला पंचायत अध्य्क्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,कंपनी के कार्यनिदेश अभिषेक अग्रवाल,डायरेक्टर विनोद पिल्ले,वाइस प्रसीडेंट मंसूर अली,जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,सरपंच श्रीमती रुकमणि शिवहरे आदि ने स्वर्गीय डॉ एसके मिश्रा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये,

*खेल प्रतिभाओं के विकास में भी हीरा ग्रुप का अहम योगदान*








   प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हीरा ग्रुप की गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड न सिर्फ आसपास के गांवो का विकास कर रही बल्कि खेल प्रतिभाओं को उभारने में भी अपनी भूमिका निभा रही है उन्होंने कहा कि बीते दस सालों से लगातार टाडा गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाना प्रशंसनीय कार्य है मेरे विचार से अब यहां एक मिनी स्टेडियम का निर्माण होना जरूरी है उन्होंने कंपनी प्रबंधन और सरपंच सहित सभी से कहा कि यदि सभी की मंशा हो कि यहां मिनी स्टेडियम बने तो अवगत कराएं ताकि मिनी स्टेडियम बनाने के लिए आगे कदम बढ़ाया जाए।

   जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि हीरा ग्रुप गोदावरी इस्पात एंड पावर हमेशा से ही गांवो के विकास में ओर ग्रामीणों के विकास में अहम योगदान दे रहा है इसके लिए वह कार्य निदेशक अभिषेक अग्रवाल ,विनोद पिल्ले,मंसूर अली का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं।

*क्रिकेट प्रतियोगिता स्वर्गीय डॉ एसके मिश्रा की देन*

   हीरा ग्रुप गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के कार्यनिदेशक अभिषेक अग्रवाल एवं विनोद पिल्ले ने कहा कि टाडा गांव में दस साल पहले पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कंपनी में कार्यरत रहे स्वर्गीय डॉ एसके मिश्रा की देन है वह हमेशा गांव के ओर ग्रामीणों के विकास के बारे में सोचते थे उन्होंने ही गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ की पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता को कंपनी में नोकरी देने की शुरुआत हुई इसीलिए कंपनी प्रबंधन ने उनके निधन के पश्चात उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने इस क्रिकेट प्रतियोगिता को उन्ही की स्मृति में कराने की शुरुआत की आज मिश्रा जी हमारे बीच नही लेकिन उनकी मंगलकामनाएं आशीर्वाद से उनका सपना क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में साकार हो रहा है।

    *जनप्रतिनिधियों ओर पत्रकारों का हुआ सम्मान*

   स्वर्गीय डॉ एसके मिश्रा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर हीरा ग्रुप की गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड की ओर से कार्यनिदेशक अभिषेक अग्रवाल,विनोद पिल्ले,मंसूर अली,योगिता रावत ने स्मृति चिन्ह भेंटकर विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष,60 से अधिक ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पत्रकारों का सम्मान किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads