*प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से विचलित भाजयुमो ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से विचलित भाजयुमो ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला*

 *प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक से विचलित भाजयुमो ने पंजाब के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला*



राजिम



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा में हुई चूक से भाजपा के कार्यकर्ता विचलित हो गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते पण्डित सुंदर लाल शर्मा चौक राजिम में भाजयुमो राजिम मंडल के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस को अपनी हार प्रदर्शित हो रही है तथा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार जनता द्वारा कांग्रेस को अस्वीकार करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देख कांग्रेस तिलमिला गई है।



इस दौरान पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जितेंद्र सोनकर, संजीव चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण विकास साहू, रोहित साहू, मनोज देवांगन, योगेश्वर पूरी गोस्वामी, ज़िला उपाध्यक्ष रिकेश साहू,ज़िला कार्यसमिति सदस्य विरेंद्र साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, महामंत्री राजा साहू, पार्षद टंकू सोनकर, प्रवीण पुष्पाकार, मंत्री टिकम साहू, धर्मेंद्र साहू, मोहित साहू, अजय महोबिया, अजय पटेल, मोनू साहू, प्रकाश साहू, योगेश्वर साहू, नेपाल साहू, लोकनाथ साहू, किशोर साहू, टिकेश साहू, मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads