ग्राम पंचायत टाडा की सरपंच का हुआ सम्मान - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम पंचायत टाडा की सरपंच का हुआ सम्मान

 ग्राम पंचायत टाडा की सरपंच का हुआ सम्मान



  सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

समता साहित्य अकादमी  छत्तीसगढ़   द्वारा  बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास  जयंती के उपलक्ष में ग्राम पंचायत टांडा सरपंच श्रीमती रुख़मणी शिवारे एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष धरसीवां मंडल को धमतरी के कर्मचारी भवन में गुरु रविदास समता अवार्ड 2022 छत्तीसगढ़ से सम्मानित किया गया ।

   इस हेतु समस्त धरसीवा मंडल पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों,सामाजिक जनों एवम टांडा ग्राम वासियों  ने बधाई एवं शुभकामना प्रदान किया है।

     ग्राम पंचायत टांडा सरपंच एवम भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धरसीवां मंडल रुखमणी शिवारे ने कहाँ की समता मूलक समाज बनाने के लिए लोगों में स्व परिवर्तन की भावना होना आवश्यक है। सामाजिक बुराईयों, कुरीतियों को देखकर मूक दर्शक बने रहना और सरकार पर ही दायित्व की आस लगाए बैठे रहना गलत है। एक सजग नागरिक की भूमिका निभाते हुए इन सब बुराईयों को दूर करने में सामने आकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, तभी प्रगतिशील समाज निर्माण का कार्य सफल हो सकता है।

दलित, पीड़ित, शोषित वंचित और उपेक्षित मूल निवासी बहुजन समाज में समता, सम्मान और स्वाभिमान का जज्बा पैदा करना, मानव समाज का महान कार्य है, मानवता की सच्ची सेवा है। क्योंकि जिस समाज की मदद से हम आगे बढ़ते हैं, उसकी मदद करना भी हमारा ही फर्ज है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads