भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश नेताओं ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार
भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेश नेताओं ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार
*भाजयुमो कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़, संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में करें कार्य- संदीप शर्मा*
*आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवा अभी से कमर कस लें- कैलाश चंद्रवंशी*
गरियाबंद
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक नगर के सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित की गई थी। जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे।
भाजयुमो जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्य करें। पार्टी की रीति-नीति और केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर जन-जन तक जाएं। इस दौरान श्री शर्मा ने पार्टी हित में किए कार्यों को साझा करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कैलाश चंद्रवंशी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कमर कस लें। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह तानाशाही सरकार है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन कभी भी ऐसा कार्य नहीं किया। राज्य की कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है। जिसे आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकना है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने हिस्से की 40 प्रतिशत राशि नहीं दे पाई और न्याय योजना के तहत साल में 6 हजार रुपए देकर अपनी वाहवाही लूट रही है।
भाजयुमो जिला प्रभारी रोहित महेश्वरी ने अपने सम्बोधन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपे हैं, उन्हें जवाबदारी के साथ अच्छे से निर्वहन करें। संगठन को मजूबत बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता जरूरी है। पार्टी के लिए आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को परिश्रम करने का मौका मिला है। क्षेत्रीय समस्याओं को जोरों से उठाए। कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ मोर्चा खोले।
जिला कार्यसमिति की बैठक को भाजयुमो जिला सह प्रभारी डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, राहुल परिहार ने भी सम्बोधित किया। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदिनी नेताम, नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष तोरण सागर, भाजयुमो महामंत्री युगल किशोर समदरिया, थानेश्वर कंवर, कोषाध्यक्ष वंशगोपाल सिन्हा, जिला कार्यसमिति सदस्य मनीष साहू, जिला मंत्री प्रतीक तिवारी, घनश्याम मरकाम, रितेश यादव, दीपक तिवारी, मंडल अध्यक्षद्वय आनंद ठाकुर, आकाश सिंह राजपूत, महेश कश्यप, गुलशन सिन्हा, जगमोहन पटेल, पेकूराम नायक, राज ड़े, विशाल साहू, उमेश मानिकपुरी, हेमंत साहू, कीर्तन यादव, रूपदास मरकाम सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।