छत्तीसगढ मनवा कुर्मी समाज के धरसीवां राज प्रधान के चुनाव की तैयारियो में जुटे दावेदार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छत्तीसगढ मनवा कुर्मी समाज के धरसीवां राज प्रधान के चुनाव की तैयारियो में जुटे दावेदार

 छत्तीसगढ मनवा कुर्मी समाज के धरसीवां राज प्रधान के चुनाव की तैयारियो में जुटे दावेदार



    सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

   छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के धरसीवां राज प्रधान के चुनाव की सुगवुगाहट शुरू हो गई है 15 मई तक संभावित राजप्रधान के चुनाव को लेकर प्रमुख दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

 छ ग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दस राज में विभक्त है। जिसमे दो राज महिला आरक्षण होता है। तीन वर्ष की कार्यकाल में लोकतांत्रिक पद्धति से केंद्रीय अध्यक्ष और राजप्रधान का चुनाव होता है।

इस साल अर्जुनी और धरसींवा राज का चुनाव होना है। जिसमे संविधान के तहत अर्जुनी राज में महाधिवेशन होने के कारण एक वर्ष के लिए इजाफा मिला है।

धरसींवा राज में चुनाव होना तय है, राज अधिवेशन 24 अप्रैल को ग्राम गोढ़ी या महाधिवेशन सुहेला में अधिसूचना जारी होने की संभावना बताई जा रही है। लगभग 15 मई के आसपास चुनाव होना तय मानी जा रही है।

धरसींवा राज में अब तक संगठन से ही राजप्रधान बनते आ रहा है। चूंकि अबकी बार राजप्रधान की चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से पहली बार हो रहा है, मिथ्थक टूट सकती है...?

धरसींवा राज में राजप्रधान प्रत्याशी के रूप में तीन प्रत्याशी का नाम सामने आया है। जिसमे संगठन द्वारा पूर्व में अलखराम को प्रत्यशी के रूप में सामने लाया गया था, वही संगठन की ओर से बाद में नीलमणि परगनिया का नाम आने से संगठन असमंजस की स्थिति में आ गया।

तत्काल परिस्थिति में कैबिनेट की मीटिंग बुलाकर एक नाम की सहमति बनाने की कोशिश की गई। अंततः दोनो के सहमति से दशरथ वर्मा का नाम  तय हुआ। तथा दशरथ वर्मा ने एक कार्यकाल की बात कही।

वर्तमान में अलखराम, नीलमणी, दशरथ तीनों में से कोई एक के नाम संगठन से होना चाहिए था, पर तीनों अपने अपने जीत के दावे से मैदान में है।

देखना होगा मतदाता किसके पक्ष में मतदान कर राजप्रधान की तिलक माथे में लगयाएँगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads