*गुजरा में शक्ति केंद्र का बैठक सम्पन्न* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*गुजरा में शक्ति केंद्र का बैठक सम्पन्न*

*गुजरा में शक्ति केंद्र का बैठक सम्पन्न* 




 *आरंग* 

 विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान मे रखते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार  कार्यकर्ता विस्तारीकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शक्ति केंद्रों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण  विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत गुजरा में शक्ति केंद्र अशोक यादव  की जिम्मेदारी आरंग मंडल के मंत्री,सहप्रभारी श्री आंकुश भरतद्वाज को दी गई है ।

        गुजर शक्ति केंद्र में गुजरा,कोटनी,धमनी,तांदूल  के समस्त बूथ शामिल है।  इस बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ पालक, बूथ प्रभारी, सहप्रभारी सहित सदस्यगण आमंत्रित थे।

     बैठक को संबोधित करते हुए विस्तारक अशोक यादव ने कहा कि

केंद्र के मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं  जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता ,घर घर शौचालय योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान निधि योजना,  कृषि सिंचाई योजना, गर्भावस्था सहायता योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड योजना ,प्रधानमंत्री श्रम धन योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी अनेकों योजनाएं  को सविस्तार बताते हुये जनता को अवगत कराने हेतु कार्यकर्ता को निर्देशित किये।  2023 की विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए समाज प्रमुखों, स्व सहायता समूह , विभिन्न मंदिर समिति  एवं  स्थानीय समितियों के प्रमुखों, युवा व महिलाओं को जोड़ते हुए कार्यकर्ता का विस्तार करने का  निर्देश दिया गया।

            भाजपा मंडल के श्री अशोक यादव ने कहा कि मिशन 2023 के लिए हम सब को कमर कस कर तैयार रहने की आवश्यकता है। जो कार्यकर्ता मेहनत,लगन व ईमानदारी  के साथ  काम करना चाहते है वैसे कार्यकर्ता को जोड़कर बूथों में निवासरत भाजपा के वरिष्ठों को सम्मान देते हुए उनके मार्ग दर्शन में कार्य करने से हमारा संगठन मजूबत होगा एवं  ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की मजबूती  है।

युवा मोर्चा कार्यकर्ता शंकर धीवर गुल्लू  ने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करने को कहा तथा हर कार्यकर्ता को महत्व देने की बात कही। बूथ अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को जनता के बीच घर घर जाकर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक साहू धमनी जी,डॉक्टर कौशल तारक जी,चंद्रशेखर बघेल जी गुजरा,हरीश कुमार धमनी जी,अम्बर सिंहा कोटनी जी,नरेश साहू कोटनी जी,हेमंत टंडन जी,नरेंद्र टंडन तांदूल   सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads