जांजगीर चांपा के पीहरौद ग्राम के बोरवेल में 5 दिनों तक फंसे रहे बालक के अदम्य साहस को सलाम व छग के मुखिया भूपेश बघेल की सजगता को सलाम-- रतिराम साहू
जांजगीर चांपा के पीहरौद ग्राम के बोरवेल में 5 दिनों तक फंसे रहे बालक के अदम्य साहस को सलाम व छग के मुखिया भूपेश बघेल की सजगता को सलाम-- रतिराम साहू
गोबरा नवापारा
जांजगीर चांपा के पीहरौद ग्राम के बोरवेल में 5 दिनों तक फंसे रहे ऐसे होनहार बालक के अदम्य साहस को सलाम करते हुए अभनपुर तहसील साहू संघ के संरक्षक रतिराम साहू ने कहा कि वास्तव में बहुत बड़े संकट घोर विपत्ति में राहुल ने जो साहस बना कर धैर्यता के साथ तटस्थ रहे लगता हैँ निश्चित रूप से राहुल एक विशिष्ट होनहार बालक हैं उनके अदम्य साहस की जितनी भी प्रशंशा कि जाए कम हैं | वही राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने में छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जो सजगता दिखाई जिसके चलते शासन प्रशासन एसडीआरएफ एनडीआरएफ और सेना के जवानों ने अनेक परेशानियों दिक्कतों का सामना करते हुए राहुल को सकुशल बाहर निकालने में सफलता हासिल की उसके लिए सभी अभिनंदन के पात्र हैं उनके अथक प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता | इसी तरह पुरे प्रदेश के लोगो ने राहुल के सकुशल बाहर आने के लिए प्रार्थनाए किये और 105 घंटो का यह मुश्किल संघर्ष संभव हो पाया, आगे भी राहुल के उज्वल भविष्य के लिए हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैँ |
रतिराम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वास्तव में दूरदृष्टि के परिचायक है जो राहुल को बाहर निकालने के लिए प्रशासन तंत्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों का लगातार सुध लेते रहे और साथ ही राहुल के माता-पिता परिवार के साथ भी हमेशा संपर्क में रहकर उनको साहस संबल देते रहे इसी तरह से कोरोनाकाल में भी संक्रमण के फैलाव को रोकने जन जीवन की सुरक्षा के लिए उस समय की त्वरित कार्यवाही में उनकी सजगता जागरूकता का ही परिणाम रहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में रही |रतिराम साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता एवं उनके कार्य शैली से लोगों में वो आज सर्वोच्च लोकप्रियता हासिल किया हैं |
