*देखे वीडियो---ड्यूटी जाते वक्त इलेक्ट्रिशियन को वाहन ने रौंदा नहीं पहुचे देखने भी प्रबंधन के लोग*
*दो सड़क हादसों में निको फेक्ट्री कर्मी सहित दो की दर्दनाक मौत*
....uploading
*ड्यूटी जाते वक्त इलेक्ट्रिशियन को वाहन ने रौंदा नहीं पहुचे देखने भी प्रबंधन के लोग*
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में जायसवाल निको स्टील प्लांट में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन सहित दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक को देखने प्रबंधन की तरफ से किसी का न पहुचने की चर्चा होती रही
टीआई धरसीवा शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार को जायसवाल निको स्टील प्लांट में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन सहित दो की दर्दनाक मौत हुई है उन्होंने बताया कि पहला हादसा धनेली में टाटीबंध ब्रिज के नीचे हुआ मृतक बिजेंद्र साहू अपने घर धनेली से जायसवाल निको स्टील प्लांट में ड्यूटी पर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी ओर रौंदते हुए फरार हो गया पहिये में सर कुचलने से निको में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन बिजेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुची ओर मृतक के शव को पोस्ट मार्डम के लिए धरसीवा मरचुरी भेजा लेकिन घटना के बाद निको प्रबंधन की तरफ से कोई भी नहीं मृतक को देखने तक नहीं पहुचा हालांकि ग्राम पंचायत धरसीवा के उपसरपंच साहिल खान को जैंसे ही खबर लगी वह अपने मित्रों के साथ मरचुरी पहुचे ओर रोते बिलखते मृतक के छोटे भाई को सांत्वना दी फेक्ट्री प्रबंधन की ओर से किसी जिम्मेदार के न पहुचने की चर्चा भी वहां होती रही।
(छिन गया वृद्ध माता पिता का सहारा)
जायसवाल निको स्टील प्लांट में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन बृजेन्द्र साहू निवासी धनेली अपने वृद्ध माता पिता का सहारा था उसी की कमाई से घर खर्च चलता था लेकिन इस घटना से वृद्ध मातापिता का बुढापे का सहारा छिन गया ।
(देवरी में भी वाहन ने एक को रौंदा)
टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि एक अन्य घटना देवरी के समीप हुई अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई अज्ञात वाहनो की पतासाजी की जा रही है
