*सृजन में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया,,* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सृजन में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया,,*

 *सृजन में  शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया,,*



आरंग

स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया  जहाँ प्रथम दिवस में माँ शारदे की पूजा अर्चना व राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान के पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य की ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दो वर्षों के बाद अब पुनः विद्यालय नए सिरे से लगना प्रारंभ हुआ है तो हम सभी को पढ़ाई व स्वास्थ्य पर पूर्ण रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है  





जिससे हम अच्छे परिणाम प्राप्त कर सके।साथ ही नये उत्साह और नयी उमंग के साथ पढ़ाई करने हेतु सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री लखनलाल सोनकर ,अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सियाराम सोनकर, सहसचिव श्री सूरज सोनकर,प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी,प्रधान पाठक श्रीमती भारती वर्मा सहित  समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads