*आगामी शिक्षा सत्र के लिए प्रधान पाठको की बैठक सम्पन्न, आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आगामी शिक्षा सत्र के लिए प्रधान पाठको की बैठक सम्पन्न, आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए*

 *आगामी शिक्षा सत्र के लिए प्रधान पाठको की बैठक सम्पन्न, आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए*



आरंग

संकुल केंद्र खमतराई में जिला शिक्षा अधिकारी ए एन बंजारा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग  एन पी कुर्रे एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक मातली नंदन  वर्मा के संयुक्त निर्देश को संकुल केंद्र खमतराई के 8 स्कूल के प्रधान पाठक एवम सहयोगी शिक्षको  के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें दुर्गेश नंदनी प्रकाश संकुल प्रभारी एवं हरीश दीवान संकुल समन्वयक सयुक्त रूप से विद्यालय प्रारम्भ पर उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश की जानकारी दी गई ।



 इस अवसर पर मध्यान भोजन संचालन व स्वच्छता संबंधी निर्देश, शिक्षक व्यवस्था समाप्ति एवं कार्यमुक्त प्रतिवेदन विषयक, स्कूलों में निर्माण कार्य प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी, के साथ-साथ आगामी सत्र प्रारंभ होने के पहले स्कूल की साफ सफाई व स्वच्छता हेतु निर्देश, निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण एवं गणवेश संबंधी व्यापक चर्चा कर निर्देश जारी किए गए, संकुल प्रभारी दुर्गेश नंदनी प्रकाश एवम संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने स्पष्ट कहा की बच्चों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है अतः जर्जर भवन में उन्हें न बैठाए और समस्या की तुरंत जानकारी दे साथ ही  शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु भाषाई एवं गणितीय कौशल पर टिप्स देते हुए प्रशासनिक कसावट की बात कहते हुए उन्होंने सभी प्रधान पाठको को निर्देशित किया की सजगता एवं समन्वय के साथ कार्य करें ।* *इस अवसर पर सभी प्रधान पाठक नरसिंग दास मानिकपुरी, लक्षण लहरी,कृष्णकांत साहू, तारावती बंजारे,सुंदर लाल साहू ,तारकेश्वर डड़सेना,कृष्णा चंद्राकर,रामनारायण कन्नौजे, पुनेश्वर साहू भूषण जलक्षत्री, विमल सोनवानी,आलोक धुर्व ,नोहर यादव,इंद्रा साहू आदि की भी उपस्थिति रही उक्त जानकारी संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads