अग्निपथ के आड़ में तुस्टीकरण की नींव- उधो वर्मा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अग्निपथ के आड़ में तुस्टीकरण की नींव- उधो वर्मा

 अग्निपथ के आड़ में तुस्टीकरण की नींव-  उधो वर्मा



भरत कुम्भकार/खरोरा

केंद्र सरकार द्वारा भारत के तीनों सेना में एक प्रकार से तदर्थ नियुक्ति देकर बेरोजगारों को ठगने का काम कर रहे है देश की रक्षा जैसे मामलों में केंद्र की सोच काफी तुच्छ है जो भारती नागरिक देश सेवा में जाना कहते है वे देश प्रेम से ओत प्रोत होते है ऐसे नाजुक मामलों को भी हल्के में लेकर जो देश प्रेम की भावना है उसे भी चकनाचूर करने वाली योजना है घर परिवार से मोह त्याग कर युवा देश के लिए मर मिटने को तैयार रहते है उनकी भावनाओं के साथ खेलने का काम कर रही है केवल चार साल की होगी जब कोई युवा योग्यता रखता है तो पूरा जो नियम शर्ते ,सुविधा सैनिकों को मिलता है वह इन लोगो को भी मिलना चाहिए ,4साल के बजाय जो भी पहले से नियम बना हुआ है  उसके तहत होंना चाहिए ,अगर 4 साल का होगा तो युवाओं में निराशा पनपेगा 4साल बाद वे किस दिशा में जायेगे कल्पना नही कर सकते।

अग्निपथ योजना केवल बेरोजगारी जो देश की प्रमुख समस्या हो गयी जिससे केंद्र द्वारा ध्यान भटकाने का कार्य है,आज पूरा देश इसके विरोध में जल रहा है जब सैनिकों में भर्ती करनी ही है तो पूर्ण कालिक करनी चाहिए जिससे युवा देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत होकर सच्चे दिल से भारत माता के सेवा कर सकेंगे।

उक्त माग उधो राम वर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर ने की है एवम अग्निपथ प्रवेश योजना को तत्काल बंद कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे।

सेना में भर्ती करना है तो जो पहले नियम शर्ते है उसी के तहत हो ताकि अच्छे मन से सेवा कर सकेंगे ,युवाओं के भविष्य भी सुरक्षित होंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads