*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग में विषय चयन हेतु कैरियर गाइडेंस का आयोजन ,,,,*
*सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आरंग में विषय चयन हेतु कैरियर गाइडेंस का आयोजन ,,,,*
आरंग
स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया गया क्योंकि बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हो चुका है ऐसे समय में विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी समस्या जो होती है ,वह विषय चयन की होती है। इस स्थिति को देखते हुए विद्यालय की ओर से कैरियर गाइडेंस का आयोजन किया गया जहां 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के मन में उठने वाली अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान करने हेतु विषय विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे ।
दसवीं के पश्चात आगे कौन से विषय चयन करें जो हमारे भविष्य को उज्जवल बनाएं इस पर बहुत सारे विद्यार्थियों के मन में अनेक प्रकार के विचार चलते रहते हैं।ऐसे ही प्रश्न विद्यार्थियों के मन में आये जिन प्रश्नों का समाधान एक-एक करके किया गया ।जिसमें गणित ,जीव विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय में आगे के क्या-क्या स्कोप हो सकते हैं? इस पर भी बहुत बारीकी से विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई ।इंजीनियरिंग ,मेडिकल व्यापारिक ,प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ सरकारी सेक्टर व प्राइवेट सेक्टरों में जाने के लिए हम रणनीति किस प्रकार से तैयार करें ऐसे बहुत से समस्याओं का समाधान बच्चों ने प्राप्त किया ।इस अवसर पर मुख्य मार्गदर्शक के रुप में श्री छत्रधारी सोनकर सहायक विकास विस्तार अधिकारी तिल्दा, आशा सोनकर व्याख्याता जीव विज्ञान, रवि कुमार सोनकर व्याख्याता गणित लाकेश्वरी साहू व्याख्याता रसायन शास्त्र , पुष्पा सोनकर व्याख्याता व्यवसाय अध्ययन , गुपेश कुमार साहू व्याख्याता भौतिक शास्त्र, त्रिलोकी साहू व्याख्याता लेखांकन, पुष्पा गुप्ता व्याख्याता हिंदी ,चेतन सिंह चौहान व्याख्याता हिंदी, कैलाश कुमार साहू व्याख्याता इतिहास के साथ-साथ विद्यालय के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर, उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सियाराम सह सचिव श्री सूरज सोनकर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा, सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।



