नगर की सुख समृद्धि की कामना से युवा टोली जगन्नाथ यात्रा पर
नगर की सुख समृद्धि की कामना से युवा टोली जगन्नाथ यात्रा पर
आरंग
राजा मोरध्वज की नगरी आरंग के युवाओं का कोई जवाब नहीं इसी तारतम्य में विगत 2 दिनों से नगर के युवा जगन्नाथ धाम में है, प्राप्त जानकारी के अनुसार वे प्रतिवर्ष आरंग नगर की सुख समृद्धि एवं विकास की कामना लिए हुए जगन्नाथ यात्रा पर जाते हैं इनमें शिक्षक गण भी शामिल है, उन्होंने बताया कि जगन्नाथ भगवान के दर्शन हो चुके हैं और इस समय वहां रथ यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है जाने वाले टोली में शिक्षक गण उत्तम गेंद्रे, आशीष बघेल, ईश्वर दास मानिकपुरी, ऋषि पटेल, शरद अग्रवाल, चैतन्य चंद्राकर एवं युवा विकास महंती ,ललित साहू , यादेश देवांगन, लेखराम साहू, त्रिलोकी नाथ साहू शामिल है और अब तक चिल्का झील, कोणार्क सूर्य मंदिर, लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर मंदिर आदि का दर्शन कर चुके हैं।
