*"वनांचल विकासखंड नगरी के शालाओं में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर मनाया जायगा शाला प्रवेशोत्सव"* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*"वनांचल विकासखंड नगरी के शालाओं में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर मनाया जायगा शाला प्रवेशोत्सव"*

 *"वनांचल विकासखंड नगरी के शालाओं में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर मनाया जायगा शाला प्रवेशोत्सव"*

..


जयलाल प्रजापति/नगरी 

 16 जून से समूचे छत्तीसगढ़ में नए ऊर्जा के साथ नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो रही है | आदिवासी विकास खण्ड नगरी में नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत शालाओं में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए सन्देश का वाचन कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया जायगा  | शासन के निर्देश के परिपालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह द्वारा विकासखंड नगरी के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यो, समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयको, एवं समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को शाला प्रवेश उत्सव के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए सन्देश का वाचन करने के निर्देश दिए गए है | बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को शासन द्वारा प्रदायित निःशुल्क गणवेश प्रदान करने, पाठ्य पुस्तक प्रदान करने, तथा गुलाल, टीका लगाकर बच्चों को मिष्ठान्न वितरण करने एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकगणों , पालकों को आमंत्रित कर शाला प्रवेश उत्सव मनाये जाने हेतु निर्देश दिए है  |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads