संकुल केंद्र खरोरा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

संकुल केंद्र खरोरा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण

 संकुल केंद्र खरोरा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण 



भरत कुम्भकार/खरोरा - 

 संकुल केंद्र खरोरा के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 13 जून 2022 से 15 जून 2022 भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | प्रशिक्षण की शुरुआत नोडल प्राचार्य श्रीमती रजनी मिंज और उप प्राचार्य श्री हरीश देवांगन के उदबोधन से हुआ | इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर (संकुल समन्वयक खरोरा) और श्रीमती सुनीता सिंग ने  बच्चो की व्यक्तिगत सुरक्षा, स्वच्छता के महत्वपूर्ण बातो के साथ साथ प्राकृतिक आपदाओ जैसे भूकंप, बिजली गिरने से बचाव के तरीके बताये | सांप काटने, अचानक आग लगने, शार्ट सर्किट जैसे आकस्मिक घटना से बचाव के तरीके भी बताये, प्रशिक्षण में शासकीय प्राथमिक शाला नायकटांड के शिक्षक नारायण प्रसाद देवांगन द्वारा तकनीकी रूप से सहयोग दिया गया | 




इसी क्रम में स्काउट प्रभारी  सुश्री शाहीना परवीन जी के द्वारा पानी में डूबते हुए को बचाने के तरीके और रस्सी में बनाये जाने वाले महत्पूर्ण गांठो और ध्वज बाँधने तरीके  के बारे में बताया गया | कार्यक्रम के अंतिम दिवस श्री हरीश देवांगन जी के द्वारा जल-प्रदुषण और उससे होने वाले बीमारियों व बचाव  और शाला स्तर पर स्वच्छ जल की व्यवस्था के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया | संकुल के शालाओ के  प्रधान पाठक श्री लक्ष्मण सिंह वर्मा, श्री संतोष वर्मा, श्री रमेश कुमार वर्मा, श्रीमती पवारा नरवास, श्रीमती सुरेखा शर्मा, सुश्री सुशीला वर्मा, श्रीमती ईश्वरी पांडये, श्री दीपक वर्मा, श्रीमती इन्द्राणी वर्मा द्वारा अपने-अपने स्कूल के स्वच्छता व्यवस्था के सम्बन्ध में बहुत अच्छी जानकारी दिए|  प्रशिक्षण में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया| कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षक शिक्षिकाओ का  आभार व्यक्त करते हुए समापन किया गया |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads