वीडियो---योग भगाए रोग ,आरंग नगर के राजीव गांधी गार्डन में चल रहा निःशुल्क योग
योग भगाए रोग ,आरंग नगर के राजीव गांधी गार्डन में चल रहा निःशुल्क योग
वीडियो
आरंग
नगर में जून माह के पहली तारीख से राजीव गांधी गार्डन आरंग में योग भगाए रोग को लेकर निशुल्क योग चल रहा है ,योगाचार्य सेवानिवृत्त प्रधान पाठक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि योग के माध्यम से अपनी प्राचीन धर्म एवं संस्कृति की ना केवल रक्षा होती है वरन इससे निरोगी काया भी प्राप्त होती है, इसी सिलसिले में आज प्राणायाम के साथ-साथ सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम,कपाल भाती, धनुरासन, शशांक आसन आदि कराए गए एवं डायबिटीज जो सुरसा की तरह मुंह फैलाए जा रही है उसके लिए मंडूकासन कराया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन प्रतिदिन योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है तथा इसमें शिक्षक गणों के साथ व्यापारी एवं युवा वर्ग भी शामिल है ।
योग सीखने वालों ने बताया कि इस योग शिविर में आने से दिनभर शरीर में चुस्ती फुर्ती एवं आत्मविश्वास बना रहता है तथा मन को शांति मिलती है इस अवसर पर मनीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अमिताभ अग्रवाल ,अरविंद वैष्णव ,गुलाब चंद्राकर, जितेंद्र साहू , नारायण लोधी, गोपीचंद साहू, परमानंद साहू, रवीश कुमार ,राजकुमार आहूजा आदि की उपस्थिति रही ।


