चोरभट्ठी में नेता गुलशन कुमार साहू ने अपना जन्मदिन स्कूल के बच्चों के साथ मनाया, नए सत्र की शुरूवात, गुलाल लगाकर किया गया बच्चों का स्वागत.. - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चोरभट्ठी में नेता गुलशन कुमार साहू ने अपना जन्मदिन स्कूल के बच्चों के साथ मनाया, नए सत्र की शुरूवात, गुलाल लगाकर किया गया बच्चों का स्वागत..

 चोरभट्ठी में नेता गुलशन कुमार साहू ने अपना जन्मदिन स्कूल के बच्चों के साथ मनाया, नए सत्र की शुरूवात, गुलाल लगाकर किया गया बच्चों का स्वागत...




आरंग 

प्राथमिक शाला चोरभट्ठी में स्कूल के बच्चों को बुलाकर स्टाफ की मौजूदगी में गुलशन कुमार साहू मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग विधानसभा  द्वारा मिठाई बांट कर अपना जन्मदिन मनाया, साथ ही सभी बच्चों को  पेन,कॉपी,वर्णमाला पहाड़ा, चॉकलेट,भेंट करते हुए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों एवं शाला में अध्ययनरत  विद्यार्थियों को गुलशन कुमार साहू मिडिया प्रभारी- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग व उपाध्यक्ष-छ. ग प्रदेश आई.टी.सेल आरंग विधानसभा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष व कांग्रेस बुथ उपाध्यक्ष- घनश्याम बंजारे,कांग्रेस बुथ अध्यक्ष- उमेश कुमार साहू द्वारा एवं प्राचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा शुभकामनाएं देते हुए,नए कक्षा में प्रवेश के लिए बधाई दिया गया, ।





मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार साहू ने कहा कि मै चाहता हूं कि मेरे ग्राम वासियों के बच्चें शिक्षा के क्षेत्र में रुचि दिखाते हुए मन लगाकर पढाई करें तथा अपने घर-परिवार व ग्रामवासी का नाम रौशन करें और स्कूल में साथ ही साथ पेड़-पौधे वृक्षारोपण किया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads