*सात सौ किलो मीटर पद विहार करते आर्यिका संघ पहुचा रायपुर के समीप* *सिमगा जैन समाज ने की भव्य अगवानी* *कल आर्यिका संघ की आहार चर्या होगी सांकरा में*
*सात सौ किलो मीटर पद विहार करते आर्यिका संघ पहुचा रायपुर के समीप*
*सिमगा जैन समाज ने की भव्य अगवानी*
*कल आर्यिका संघ की आहार चर्या होगी सांकरा में*
सुरेन्द्र जैन / धरसीवा
आचार्यश्री सिद्धांत सागर जी की परम शिष्या गणिनी आर्यिका शौभाग्य मति माताजी ससंघ सात सौ किलो मीटर का पदविहार करते हुए रविवार को रायपुर के समीप देवरी पहुची कल की आहार चर्या सांकरा निको में होना है।
आर्यिका संघ के साथ विहार में चल रहे ब्रह्मचारी पंकज भैया जी ने बताया कि आर्यिका संघ में बड़ी माताजी गणिनी आर्यिका शौभाग्य मति माजाजी के अलावा आर्यिका शिक्षा मति माताजी आर्यिका संक्षेप मति माताजी सामिल हैं।
*16 फरवरी को तीर्थराज से हुआ था विहार*
ब्रह्मचारी पंकज भैया जी ने बताया कि तीर्थराज सम्मेदशिखर जी से आर्यिका संघ का 16 फरवरी 2022 को विहार हुआ था नँगे पैर पदविहार करते लगभग 700 किलो मीटर चलकर विहार करते हुए सिमगा होते रायपुर की ओर विहार कर रही हैं
आगामी चातुर्मास छत्तीसगढ़ में ही होगा।
*सिमगा में भव्य अगवानी*
सिमगा पहुचने पर जैन समाज ने आर्यिका संघ की भव्य अगवानी की ओर आर्यिका संघ का सिमगा से बड़ी संख्या में जैन महिलाओ व पुरषों ने देवरी तक पदविहार भी कराया।
*सांकरा सिलतरा कूंरा के जैन पहुचे दर्शनाथ*
रविवार को कूँरा जैन समाज के रानू जैन सिलतरा जैन समाज के निखिल जैन सांकरा जैन समाज के पत्रकार सुरेन्द्र जैन, गीदम वाले आशीष जैन सांकरा,मानसी जैन,प्रिंशु जैन ने आर्यिका संघ के देवरी में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


