*फार्च्यून फेक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौत,तीन बच्चो के सर से उठा पिता का साया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*फार्च्यून फेक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौत,तीन बच्चो के सर से उठा पिता का साया*

 *फार्च्यून फेक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौत,तीन बच्चो के सर से उठा पिता का साया*



    सुरेन्द्र जैन / धरसीवा

रायपुर बिलासपुर राजमार्ग पर  धरसीवा के समीप स्थित फार्च्यून फेक्ट्री में हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गयी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को न देकर शव सीधे मेकाहारा ले जाकर रख दिया इस घटना से तीन मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया उचित मुआवजा पेंशन व नोकरी की मांग परिजन कर रहे है।



    हालांकि यह घटना बुधवार 15 जून की सुबह की है लेकिन घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक का शव मेकाहारा मरचुरी में रखबा दिया था  स्थानीय स्तर पर किसी को घटना की जानकारी नहीं हुई थी बुधवार शाम जब धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत से  फार्च्यून फेक्ट्री में कोई घटना हुई क्या यह पूँछने पर उन्होंने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

   *तीन मासूमो के सर से पिता का उठ गया साया*



   फार्च्यून फेक्ट्री में कार्यरत रहे मृत श्रमिक बिंदालाल गुप्ता के तीन बच्चे हैं वह बिरगांब के शांतिनगर में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था बिंदालाल रोज की तरह काम पर गए जहां अचानक काम के दौरान हादसे में उनकी मृत्यु हो गई हादसा कैंसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

*25 लाख मुआवजा व  नोकरी पेंशन मांग*

 बिन्दालाल गुप्ता की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है अब जो गया वह तो वापस नहीं आएगा कम से कम  तीनो बच्चों की परवरिश ठीक ढंग से हो  इसके लिए मृतक के परिवारजनों के साथ बिरगांब में उनके शुभचिंतक उचित मुआवजा 25 लाख रुपये ओर परिवार के एक सदस्य को नोकरी व पेंशन की मांग कर रहे हैं मांग पूरी नहीं होने पर फेक्ट्री के सामने आकर मांग करने की तैयारी चल रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads