रायपुर खनिज विभाग के अधिकारी सूचना के बाद भी नही पहुचते खनन स्थल पर,क्षेत्र में मुरम खनन नियमो के विरुद्ध,विभागीय अधिकारियों व मुरम माफिया द्वारा शासकीय कोष को लगा रहे चुना ,आखिर कौन करेगा इस पर कार्यवाही....???

अभनपुर
रायपुर ज़िले के अभनपुर क्षेत्र में मुरम माफिया इस कदर हावी है कि ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव को प्रलोभन देकर मन मुआफ़िक मुरम निकासी किये जा रहे है वही रायपुर खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना स्थल देखे रायल्टी मुरम खननकर्ता को दिए जाते आ रहे साथ ही जब जागरूक लोगो द्वारा फोन से सूचना करने पर खनन स्थल मे झांकने तक भी नही पहुचते रायपुर खनिज विभाग के अधिकारी ।
यह अभनपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप आस पास गावो में देखा जा सकता हैं । ग्राम गातापार, खोला,गिरोला,पचेड़ा,में नियमो को ताक में रख व बेहद गहरा और खाईनुमा बनाकर छोड़ दिया है।
सड़क बनाने वाले ठेकेदार जीकेसी द्वारा ग्राम पंचायत थनौद में तालाब बनाने के नाम पर ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों को झांसे में रख 2 माउंटेन मशीन व दर्जनों हाइवा लगाकर नियमो को दरकिनार करते अंधा धुन मुरम निकासी किये जा रहे हैं व पंचायत के जिम्मेदार उदासीन है।
वही गिरोला में मुख्य सड़क से महज 100 मीटर के दायरे में बेतहाशा मुरम खुदाई किये जा रहे है ब्लाक व जिला के जिम्मेदार उदासीन है तो आखिर कौन करेगा इस पर कार्यवाही ..???