✨आरंग नगर क्षेत्र में भू- माफियाओं का दबंगई शासकीय सेवक सी.एम.ओं. / इंजीनियर के साथ धक्का- मुक्की जान से मारने की धमकी,नगर पालिकाआरंग ने कराई FIR
✨आरंग नगर क्षेत्र में भू- माफियाओं का दबंगई शासकीय सेवक सी.एम.ओं. / इंजीनियर के साथ धक्का- मुक्की जान से मारने की धमकी,नगर पालिकाआरंग ने कराई FIR
आरंग
नगर पंचायत आरंग अपने नगर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मुहिम छेड़ दीं है। मीडिया एवं जागरूक लोगो ने , नगर पंचायत आरंग में हो रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए। CMO ने नगर पालिका आरंग में चल रही अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्यवाही हेतु राजस्व विभाग से जाँच कराकर सामूहिक रूप से अवैध प्लाटिंग करने वालो को कारण बताओ नोटीस जारी किया था निगम प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के सड़क नाली को ज़मींदोज़ कर दिया गया।
बौखलाहट में भू माफिया अपने गुर्गों को लाकर शासकीय कर्मचारी के साथ गाली गलौज जान से मारने की धमकी धक्का मुक्की धमकी झूमा झटकी कर दिया जो उनको महँगा पड़ गया।
उक्त मामले को लेकर कलेक्टर से फ़रियाद लगाई गयी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने पत्र लिखकर मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया से कार्यवाही करवाने का अनुरोध किये है।
ज़िला प्रशासन ने मामले क़ो गंभीरता से लेंगे तो कड़े कार्यवाही निश्चित है। बहरहाल स्वाभाविक है की जिस प्रकार एक शासकीय सेवक को भू माफिया द्वारा धमकाने चमकाने गाली गलौज धक्का मुक्की जान से मारने की मामला अत्यंत गंभीर है। शिकायत को प्रशासन गंभीरता से लेगी। अन्यथा इस प्रकार की घटना प्रशासन के लिये अच्छा संकेत नही है ?
आरंग में नेशनल हाइवे से लगे अवैध प्लाटिंग जो 24 एकड़ में चल रहे थे जिसे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रोड नाली को ज़मींदोज़ कर दिया है। नगर पालिका के बुल्डोजर अवैध
निर्माण को तोड़ दिया। बतादें कि दो दिन पहले भी आरंग में अवैध प्लॉटिंग
पर नगर पालिका के अधिकारियों के साथ भू-माफिया नें धक्का- मुक्की और
गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित अधिकारियों कर्मचारियों ने आरंग थाने में दर्ज कराई !
शिकायत के आधार पर चूड़ामणी चंद्राकर और खेमा
मिर्धा एवं अंन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने दोनो आरोपी को हिरासत
में ले ली है किंतु उनके गुर्गों की गिरीफतारी अभी तक नही हुआ है।
बतादें की बार-बार नोटिस के बाद भी भू-माफिया द्वारा अवैध निर्माण
तोड़ा नहीं जा रहा था। दो दिन पहले नगर पालिका आरंग के सीएमओ सौरभ शर्मा,
उप अभियंता इंदीवर दुबे, पोषण साहू के अवैध प्लॉटिंग में हुए निर्माण को शासकीय दल बल के साथ
तोड़ने पहुंचे थे। जेसीबी से पक्की नाली और दीवार को तोड़ा जा रहा था कि
चूड़ामणी चंद्राकर के साथ कुछ लोग पहुंचे और अवैध निर्माण तोड़ने का विरोध
करने लगे। अधिकारियों नें जब कार्रवाई नहीं रोकी तो उन लोगों ने गालीगलौच
और धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसके विरुद्ध निगम ने FIR दर्ज कराई जिस पर आरंग पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
आरोपी चूड़ामणी चंद्राकर के खिलाफ पहले भी अवैध प्लॉटिंग करने के मामले
एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बाद शुक्रवार को फिर से सीएमओ निगम प्रशासन की ओर से
शिकायत पर धारा 147, 186,294,323,34 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
सीएमओ नें एसडीएम और कलेक्टर से नगर पालिका क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। एवं उक्त घटना पर पूरे निगम प्रशासन एवं निगम अध्यक्ष सहित पार्षद गनो ने कड़ी कार्यवाही की माँग कीं है। नगर पालिका सीएमओ सौरभ शर्मा नें कलेक्टर को उक्त बाबत ज्ञापन दिया है। नगर पालिका आरंग द्वारा अवैध प्लॉटिंग में पहले ही 19 लोगों पर प्रकरण थाने में दर्ज करवाया
जा चुका है। जिस पर भू माफिया एवं उनके गुर्गों का पहचान कर कड़े क़ानूनी कार्यवाही की आग्रह किया है। निगम अमला अभी घटना से सक्ते में है। बहरहाल प्रशासन क्या कार्यवाही करेंगे देखना है।



