घरेलू गैस से निजी सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर का गौरखधंधा *130 रुपये किलो में रिफिल कर बेंच रहे गैस*
घरेलू गैस से निजी सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर का गौरखधंधा
*130 रुपये किलो में रिफिल कर बेंच रहे गैस*
*गौरखधंधा वालों को एचपी ओर भारत के घरेलू सिलेंडर मिल रहे भरपूर मात्रा में*
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे सांकरा सिलतरा कूँरा चरोदा धरसीवा में घरेलू गैस से खतरनाक प्राइवेट सिलेंडरों में गैस रिफिल का गौरखधंधा खुलेआम चल रहा है जिसका सीधा सीधा प्रभाव आयल कंपनियो के व्यवसायिक सिलेंडरों की बिक्री पर भी पड़ रहा है सर्वाधिक मात्रा में भारत और एचपी के घरेलू सिलेंडर कालाबाजारी में इन्हें उपलब्ध हो रहे हैं।
*किराए का मकान दूकान लेकर कर रहे गौरखधंधा*
भारत और एचपी के घरेलू सिलेंडरों से प्राइवेट सिलेंडरों में 130 रुपये किलो में गैस ट्रांसफर कर बेंचने वाले अधिकांश लोग किराए का मकान ओर किराए की दुकान लेकर अपना गौरखधंधा चला रहे है जो मकान मालिक रायपुर बीरगांव में रहते हैं उनके मकान किराए से लेकर उनमे प्राइवेट सिलेंडरों में गैस रिफिल का गौरखधंधा कर रहे हैं।
*भारत व एचपी के घरेलू सिलेंडर मिलते हैं भरपूर*
इस गोरखधंधे में लिप्त लोगो को भारत ग्स के घरेलू सिलेंडरों एवं एचपी गैस के घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति भरपूर मात्रा में हो रही है होम डिलीवरी के नाम पर भारत गैस की एक एजेंसी का होम डिलीवरी वाहन रविवार को भी घरेलू सिलेंडर पहुचाकर देता है वहीं एजेंसी सञ्चालक रविवार को गोदाम खोलकर भी घरेलू सिलेंडर दे रहे हैं।
*कईं जगह हो चुकी घटनाएं*
घरेलू सिलेंडरों से प्राइवेट सिलेंडरों में गैस रिफिल करने के दौरान कई जगह बड़े हादसे भी हो चुके हैं सोंडोंगरी में भी बीते दिनों बड़ा हादसा हुआ था बाबजूद इसके यह गौरखधंधा बन्द नहीं हुआ।
