महंगाई भत्ते को लेकर राज्य के कर्मचारी-अधिकारियो के साथ दोहरा व्यवहार बर्दाश्त नही - तिवारी
महंगाई भत्ते को लेकर राज्य के कर्मचारी-अधिकारियो के साथ दोहरा व्यवहार बर्दाश्त नही - तिवारी
आरंग-
छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन के आह्वान पर कलम रख मशाल उठा ऑनदोलन के तृतीय चरण में राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों के दो सूत्रीय लंबित मांग केंद्र के समान देय दिनांक से एरियर्स सहित 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने व सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग लेकर फेडरेशन के प्रांतीय/ जिला के आह्वान पर दिनांक 25 जुलाई से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय निश्चित कालीन अवकाश पर जाने की तैयारी को लेकर तहसील आरंग के फेडरेशन से संबद्ध समस्त संगठनो के अध्यक्ष,पदाधिकारियो एवं सदस्यो की आज बैठक स्थानीय बी आर सी भवन के प्रशिक्षण हाल मे संपन्न हुई जिसे फेडरेशन के संभागीय संयोजक एवं प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा की राज्य के कर्मचारी-अधिकारियो के साथ महंगाई भत्ते को लेकर शासन की दोहरी नीति बर्दाश्त नही है वर्तमान मे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो को 32%,विद्युत विभाग के कर्मियों को 28 %,निगम मंडल के कर्मचारियो को छटवा वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिया जा रहा है ,जबकि राज्य के कर्मचारी-अधिकारियो को केवल 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है इसलिए हमे बाध्य होकर अपने मौलिक अधिकार के लिए ऑनदोलन करना पड़ रहा है शासन शीघ्र हमारी जायज मांग को पूर्ण करे।
बैठक को जिला संयोजक उमेश मुदलियार,लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सोनी,प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी ,पी एच ई के प्रांतीय संयोजक विमल चंद कुण्डू, फेडरेशन आरंग के संयोजक व छ ग व्याख्याता संघ के प्रांतीय सचिव माणिक लाल मिश्रा,सहसंयोजक टेपेन्द्र बैस, छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ के तहसील अध्यक्ष एवं फेडरेशन के महासचिव संतलाल साहू,सचिव अनिता सोनी,सहसचिव अरविंद वैष्णव, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, कोषालयीन अधिकारी संघ के एच.एल.यादव, छ ग व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव दिलीप कुमार राहंगडाले,छ ग कर्म कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नेत्रचंद जोशी ,छ ग तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ तहसील अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा,छ ग व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष गोपत राम टंडन , छ ग शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रेखराम ध्रुव,स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,छ ग पटवारी संध से राहुल जोशी,कोषालयीन कर्म.संघ के हेमंत कुमार चेलक, महिला बाल विकास विभाग से केशर द्विवेदी,छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष छोटूराम साहू आदि ने संबोधित करते हुए समस्त कर्मचारी-अधिकारियो से उक्त ऑनदोलन को सफल बनाए जाने की अपील की बैठक मे बड़ी संख्या मे कर्मचारी-अधिकारीगण उपस्थित रहे।

