जरुरतमंद विद्यार्थियों को किया गया पाठ्य-साम्रगी का वितरण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

जरुरतमंद विद्यार्थियों को किया गया पाठ्य-साम्रगी का वितरण

 जरुरतमंद विद्यार्थियों को किया गया पाठ्य-साम्रगी का  वितरण



आरंग :-

 आरंग नगर के समाजसेवी युवाओ के संगठन जय माँ शीतला समिति द्वारा आरंग के गौरा गौरी चौक शीतला पारा आरंग में  जरुरतमंद 100 विद्यार्थियों को स्कूल बैग कापी पेन का वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित रहे भाजपा नेता एवं प्रदेश नशामुक्ति अभियान प्रभारी वेदराम मनहरे , वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज , भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली एवं समाजसेवी डॉ. संदीप जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि विद्या से बड़ा कोई धन नही , शिक्षा हर किसी का मौलिक अधिकार है और हर समाज हर वर्ग के लोगो को अपने समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है ।राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है ।


 सभी ने जय माँ शीतला गणेशउत्सव समिति एवं मित्र मंडली द्वारा किये गए इस सराहनीय प्रयास की तारीफ की और समाज कल्याण के कार्य लगातार करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी । साथ ही समाज के सभी वर्गों को आह्वान करते हुए कहा कि हमे जरूरतमंद बच्चो के सहयोग के लिए आगे आकर काम करना चाहिए ,जिससे हमारे देश समाज के अन्दर छिपी प्रतिभावों को अवसर प्राप्त हो सके।इस अवसर पर  लल्ला साहनी , पंकज शुक्ला ,गेंदलाल साहू ,चेतराम पाल , विक्की साहू, भोलाराम साहू, चंद्रेश मिश्रा, महेंद्र ठाकुर, जगन्नाथ पाल, रितेश साहू, सूरज साहू, चंदूलाल साहू, मनोज तंबोली, नरेंद्र निषाद, वीरेंद्र कंडरा, बलराम साहू, गुड्डू पाल, रामप्यारे पाल, सेवा राम निषाद, कन्हैया साहू, चैतू राम साहू, शंकर यादव, सोहनपाल, बलराम कंडरा, गोपाल पाल, दीनदयाल पाल ,विद्यार्थी ,पालकगण एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads