क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री से एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिये मांगा समर्थन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री से एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिये मांगा समर्थन

क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री से एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के लिये मांगा समर्थन 



आरंग :- 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा आरंग विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के पास एनडीए द्वारा भारत देश के सर्वोच्च पद के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी समाज की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को प्रथम बार राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है जिनके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर अपना सहयोग एवं मत प्रदान करने का आग्रह लेकर पहुंचे और उनसे आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ प्रांत की ओर से भरपूर सहयोग करने का आग्रह किया । जिला महामंत्री श्याम कुमार नारंग के नेतृत्व मे समर्थन लेने आरंग पूर्व विधायक संजय ढीढी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली कृष्ण कुमार वर्मा महामंत्री देवनाथ साहू ,चम्मन लाल साहू ,जिलाध्यक्ष अनु.जनजाति मोर्चा योगेंद्र ध्रुव ,जिला मंत्री एससी मोर्चा बीआर कुर्रे ,मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ नायक,.कुंभकरण यादव, सत्यपाल सेन ,वाल्मीकि ध्रुव विशेष रुप से उपस्थित रहे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads