केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री मोदी का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले-सत्ता का गलत फायदा उठा रही भाजपा सरकार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री मोदी का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले-सत्ता का गलत फायदा उठा रही भाजपा सरकार

 केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री मोदी का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले-सत्ता का गलत फायदा उठा रही भाजपा सरकार



गरियाबन्द 

ED और CBI द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ से नाराज होकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढ़ेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका।







 इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। कांग्रेस जनों का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का गलत फायदा उठा रही है।


केंद्र सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है

ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है।, विरोधियों को दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार-आबिद ढेबर


ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढ़ेबर ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले में मनगढ़त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है और राजनीतिक दृष्टि दिखा रही है। जिसकी शहर कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करती है।


देश में इमरजेंसी जैसे हालात


श्री ढेबर ने बताया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का दुरुपयोग हो रहा है, लोग डरे हुए हैं। हालात बहुत गंभीर हैं। देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं, यह पूरे देश की भावना है कि जांच एजेंसियों का खौफ है। पूरा देश घबराया हुआ है। यंग इंडियन गैर-लाभकारी कंपनी है। उसमें कोई एक रुपए का लाभ नहीं ले सकता। यह कार्रवाई गांधी परिवार की विश्वसनीयता को खत्म करने और कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने के लिए की जा रही है जिससे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।


उन्होंने कहा कहा कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) का ऑफिस पूरी तरह भाजपा कार्यालय बन चुका है। भाजपा नेताओं के हाथ में ईडी ऑफिस की बागडोर है। ईडी ऑफिस पूरी तरह भाजपा रूप धारण कर चुका है। लगातार ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें बदनाम करने की गंदी साजिश रची जा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के होर्डिंग्स पर कालिख भी पोथी गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का का पुतला जलाया गया


पार्षद रितिक सिन्हा ने कहा


रोजाना इस्तेमाल करने वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1 हजार रुपए से अधिक हो गई है, जिससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं। मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनीया गांधी व राहुल गांधी को ईडी द्वारा जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।पर कांग्रेस के सभी वर्कर उनके साथ खड़े हैं सोनिया गांधी ईडी की कार्रवाई से नहीं डरी हैं। वह स्वर्गीय इंदिरा गांधी की बहू हैं। इसी तरह राहुल गांधी भी इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने नारा लगाया कि भाजपा हमसे डरती है। 


ये रहे उपस्थित- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 पार्षद ऋतिक सिन्हा,निरंजन प्रधान,अवनीश तिवारी,शफीक खान,अहसन मेमन,,लोकेश सिन्हा,भोला सिन्हा,पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर,दनेंद्र चौहान,संतोष ध्रुव,यशवंत निर्मलकर,दीपक निषाद ,राजू निषाद, चीनू ठकुर ,संतोष सिन्हा,चंदन तारक,अरबाज़ खान,आनिस मेमेन,विनीत देवनगन,आयुष कन्नोजे,शुभम पांडेय,हनूँ खाना,गिरीश रात्रे,अनमोल तिवारी,दीपेश सोनी,गोलू पटेल,भजन माँझी,

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads