अविभाजित संकुल केंद्र पोंड के संयुक्त तत्वाधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह कार्यक्रम
अविभाजित संकुल केंद्र पोंड के संयुक्त तत्वाधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह कार्यक्रम
पोंड-चम्पारण
अविभाजित संकुल केंद्र पोंड के संयुक्त तत्वाधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह का कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एम मिंज, विशिष्ट अतिथि विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री भागीरथी बघेल थे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शा.उ.मा.वि. पोंड श्रीमती दीपिका माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती के पूजन वंदन से हुआ। फिर बच्चों द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ राज्यगीत का प्रस्तुतिकरण हुआ।आदरणीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक श्री शिवराम साहू, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती मिलियानी कुजूर, सेवानिवृत्त प्राचार्य सुश्री अल्का सिंह, सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य श्री नारायण साहू, सेवानिवृत्त प्रभारी प्राचार्य श्री इन्द्रराम साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री बिसेसर लाल साहू, सेवानिवृत्त विज्ञान सहायक श्री लक्ष्मीनाथ साहू को अपने करकमलों से पुष्पहार,शाल, श्रीफल, बैच, डायरी, पेन, गीता पुस्तक, छाता, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उपस्थित सभी आदरणीय संस्था प्रमुख एवं स्टाफ ने भी सेवानिवृत्त शिक्षकवृन्द का तिलकवन्दन कर सम्मान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अध्यक्ष का भी पुष्पहार, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।सभी सम्माननिय सेवानिवृत्त शिक्षकवृन्द ने क्रम से अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। अपने उदबोधन में उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, सुझाव एवं सुविचार साझा किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एम मिंज एवं विशिष्ट अतिथि विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक श्री भागीरथी बघेल ने अपने उदबोधन में सभी सम्माननिय शिक्षकवृन्द के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए हम सभी को मार्गदर्शन भी प्रदान किया।इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी पोंड श्रीमती दीपिका माहेश्वरी, संकुल प्रभारी टीला श्री प्रवीणचन्द्र साहू, संकुल प्रभारी कठिया श्री ईश्वर राम साहू, संकुल समन्वयक पोंड श्री नागेन्द्र कुमार कंसारी, संकुल समन्वयक टीला श्री अजय दास, संकुल समन्वयक कठिया श्री यशवंत साहू, संकुल समन्वयक चांपाझर श्री धनेश ध्रुव, प्राचार्य श्री संतोष कुमार साव, प्राचार्य श्रीमती स्मिता कर, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री फुलदास मानिकपुरी अविभाजित संकुल केंद्र पोंड के समस्त प्रधान पाठक एवं स्टाफ सम्मिलित थे। संकुल समन्वयक पोंड श्री नागेन्द्र कुमार कंसारी ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका माहेश्वरी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



