*रक्तदान करते हुए निगम के कर्मचारी*
*रक्तदान करते हुए निगम के कर्मचारी*
जितेंद्र महमल्ला/धमतरी
ज्ञात हो कि धमतरी शहर में बहुत से रक्तदान ग्रुप संचालित है और बहुत से लोग है जो रक्तदान के लिए कार्य करते है पर इन समितियों में माँ विंध्यवासिनी युवा रक्तवीर टीम धमतरी की बात ही अलग है यह टीम लगातार रक्तदान के दिशा में काफी अच्छी और सहरानीय कार्य कर रही है और अपनी अलग ही पहचान बना रही है आज जैसे ही इस समिति के सदस्य के पास जैसे ही एक 8 महीने के शिशु के लिए ब्लड की आवश्यकता होने की जानकारी हुई तुरंत ही यह ग्रुप सक्रिय हो गया और ब्लड की खोज में लग गया जिसमें से इस ग्रुप के एक सदस्य रुद्रनिकेतन यादव ने अपने नगर निगम धमतरी में कार्यरत कर्मचारी श्री कमलनारायण सर जी से संपर्क किया और उनसे आग्रह किया कि 8 महीना के शिशु के लिए ब्लड की आवश्कयता है आप रक्तदान करेंगे क्या, इस बात की जानकारी होते ही श्री कमलनारायण सर जी ने बिना किसी देरी के तुरंत ही अपने कार्यस्थल नगर निगम से अपना कार्य छोड़ कर एक मासूम बच्चे की जिंदगी बचाने और रक्तदान करने के लिए धमतरी ब्लड बैंक पहुंच गए और रक्तदान कर मासूम बच्ची की जीवन बचा लिया, वंही दुसरी तरफ नगर निगम में कार्यरत अन्य कर्मचारी श्री चंद्रप्रकाश साहू जी ने बठेना अस्पताल धमतरी में भर्ती एक मरीज के लिए रक्तदान करने के लिए पहुंच गए, चंद्रप्रकाश साहू जी नियमित रक्तदाता है और नियमित रूप से रक्तदान करते है।
यह उनका 18 वा रक्तदान था, जिसमे वह 1 ही काल पर रक्तदान करने पहुंच गए ताकि किसी जरूरत मंद की मद्दत की जा सके और किसी की जान बचाई जा सके। मरीज के परिजनों ने माँ विंध्यवासिनी युवा रक्तवीर टीम धमतरी को धन्यवाद दिया और आभार प्रगट किया इस नेक अवसर पर युवा रक्तवीर टीम के सदस्य गोपी कुर्रे, रुद्र निकेतन यादव, रोशन पूरी गोस्वामी, अमित सोना, सोनू साहू, अजय साहू, राहुल बारकुटे, यशवंत साहू, दीपेश साहू आदि उपस्थित रहे।

