संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा का निरीक्षण
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा का निरीक्षण
भरत कुम्भ कार/खरोरा
भरत देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा का निरीक्षण के कुमार संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा किया गया।निरीक्षण में कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र छात्राओं से रूबरू हुए।,छात्रों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की दसवीं अ के छात्रों से ,सत्रह, उन्नीस का पहाड़ा व BODOMAS क्या है पूछा जिसका छात्रों ने सरलता से जवाब दिया।दसवीं ब के छात्रों से राजकीय गीत गवाया छात्रों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ अरपा पैरी के धार गीत लय के साथ प्रस्तुत किया।10वी स के छात्रों से अंग्रेजी के विभिन्न सवाल पूछे साथ ही संस्कृत के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।बारहवीं कला समूह में भूगोल से संबंधित प्रश्न उत्तर पूर्वी भारत में राज्य कौन से है।हिंदी व अंग्रेजी के लेखक के संबंध में भी प्रश्न किया गया।दो संख्याओं के गुणन की सरल रीति भी छात्रों को बताई गई। प्रार्थना में राजकीय गीत, राष्ट्र गान व शपथ,अखबार वाचन ,व विविध गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।संयुक्त संचालक के साथ डी एस ध्रुव सहायक संचालक,बी एल देवांगन विकास खंड शिक्षा अधिकारी, एन पी वर्मा प्राचार्य राजेश चंदानी प्राचार्य,विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज व उपप्राचार्य हरीश देवांगन साथ में उपस्थित थे।