बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया प्रदर्शन राजिम विधायक हुए शामिल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया प्रदर्शन राजिम विधायक हुए शामिल

बढ़ती मंहगाई,  बेरोजगारी एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया प्रदर्शन  राजिम विधायक हुए शामिल



 तेजस्वी /छुरा 

 बढ़ती मंहगाई,  बेरोजगारी एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ रविवार को गरियाबंद जिले में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छुरा के बजरंग चौक से हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता साप्ताहिक बाजार स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने सभा की। क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि रोजाना पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। सब्जियों, दूध-दही, छांछ, दालों और तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद जनता को दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट गड़बड़ा गया है। महिलाओं को घर परिवार चलाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। 


कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने कहा कि केंद्र सरकार देश में महंगाई को धीरे-धीरे बढ़ा रही है। वह धीरे-धीरे हद से गुजरती जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से आम जनता काफी प्रभावित हुई है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि महंगा डीजल मिलने से मालवाहक गाड़ियों का किराया बढ़ा है। इसका असर खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है। प्रदर्शन मके दौरान यशपेंद्र शाह, सलीम मेमन, हरीश यादव, संदीप सोनी, प्रहलाद यदु, नियाज अहमद, लोकेश्वर वर्मा, शशांक चौबे आदि मौजूद थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads