छुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई वाली घाटी में लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में एक युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

छुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई वाली घाटी में लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में एक युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

छुरा  क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई  वाली घाटी में लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में एक युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप



तेजस्वी /छुरा 

 गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जतमई जाने के रास्ते पर पड़ने वाली घाटी में लगभग 30 फीट गहरे गड्ढे में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को घाटी  में फेंक दिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक छुरा पांडुका थाना सीमा पर जतमई घाट के नीचे मंगलवार सुबह 9 बजे स्थानीय लोगों ने एक युवती के शव को देखा। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। उसे एक गद्दे में  लपेटा गया था। घटना की सूचना पर एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल पांडुका और छुरा थाने की सीमा पर होने के चलते दोनों ही थानों की पुलिस को उन्होंने जल्द से जल्द घटना की तहकीकात करने को कहा है।


शव से आ रही बदबू


शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव पुराना है। स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को घटना स्थल से आ रही बदबू के चलते ही शव होने की जानकारी मिली।  एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads