पृथक छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा की कर्मभूमि सिलयारी कुरूद में पहुच रहा इल्ली युक्त पेयजल
पृथक छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा की कर्मभूमि सिलयारी कुरूद में पहुच रहा इल्ली युक्त पेयजल
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवा
पृथक छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचन्द बघेल की जन्म भूमि पथरी से लगे उनकी कर्मभूमि कुरूद सिलयारी पंचायत के ग्रामीणो को शुद्ध पेयजल की जगह इल्लियुक्त पेयजल पाइप लाइन से पहुचने का मामला सामने आया है ।
स्थानीय ग्रामीण मनोज धृतलहरे पंच नीलकमल कटारिया पूर्व पंच कुरूद सिलयारी श्रोमती हेमवती केशरी कश्यप स्थानीय ग्रामीण श्रीमती लाकेश्वरी निशाद वार्ड पंच ग्राम पंचायत कुरूद ने बताया कि कुरूद के कुछ वार्डों में सिलयारी पानी टँकी से पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति होती है जिसमे काफी समय से इल्लियुक्त पानी की सप्लाई हो रही है...लंबे समय से पाइप लाइन से सिलयारी पानी टँकी से हो रही सप्लाई के पानी मे लाल व काली इल्लियां आ रही है ग्रामीणो की जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तब इस प्रतिनिधि ने पहुचकर ग्रामीणो की समस्या को कैमरे में किया....धरसीवा विधानसभा अंतर्गत आने वाले इस गांव में पेयजल आपूर्ति के सिलयारी में पानी टँकी का निर्माण हुआ था ......ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि वर्षों पुरानी पाइप लाइन लीकेज है जो नाली के नीचे से निकली है...इस संबन्ध में पीएचई के उयन्त्री राजेन्द्र रंगीला से उनके नम्बर पर ही संपर्क हो सका उन्होंने बताया कि पाइप लाइन लीकेज के कारण ये समस्या हो सकती है जल्द ही वह जांच करेंगे






