*देवर तिल्दा आरंग में धुमधाम से मनाई जाएगी कर्मा जयंती महोत्सव*
*देवर तिल्दा आरंग में धुमधाम से मनाई जाएगी कर्मा जयंती महोत्सव*
आरंग
-ग्राम साहू समाज देवर-तिल्दा तहसील आरंग के तत्वाधान में 18 मार्च पापमोचनी एकादशी दिन शनिवार को अपने आराध्य देवी माता कर्मा की 1007 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। ग्राम साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश साहू ने बताया कि सुबह समाज की महिलाओं के द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर को अतिथि का आगमन स्वागत अभिनंदन पश्चात् अतिथियों का संबोधन एवं समाज के उत्कृष्ट छात्र- छात्राओं एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ के अध्यक्ष सोहन साहू प्रमुख अतिथि के रूप में रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्यारे लाल साहू , आरंग पत्रकार संघ के अध्यक्ष पवन साहू होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरासी परीक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष नरायण साहू के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपी साहू , ग्राम सरपंच ईश्वर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी कुमार साहू विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
