धमतरी क्षेत्र के सीतानदी रिजर्व फारेस्ट इलाके में मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर हजारों लोगो ने आंदोलन शुरू कर दिया है,पैदल मार्च करते लोग कलेक्टोरेट पहुँचे और कर दिया घेराव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

धमतरी क्षेत्र के सीतानदी रिजर्व फारेस्ट इलाके में मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर हजारों लोगो ने आंदोलन शुरू कर दिया है,पैदल मार्च करते लोग कलेक्टोरेट पहुँचे और कर दिया घेराव

धमतरी क्षेत्र के सीतानदी रिजर्व फारेस्ट इलाके में मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर हजारों लोगो ने आंदोलन शुरू कर दिया है,पैदल मार्च करते लोग कलेक्टोरेट पहुँचे और  कर दिया घेराव 



जयलाल प्रजापति /नगरी 

             धमतरी में सीतानदी रिजर्व फारेस्ट इलाके में मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर हज़ारो लोगो ने आंदोलन शुरू कर दिया है,पैदल मार्च करते लोग कलेक्टोरेट पहुँचे और घेराव कर दिया अधिकारियों की लाख समझाइश के बावजूद लोग नही माने और देर शाम तक कलेक्टोरेट के सामने डटे रहे।




वही धमतरी के सीतानदी रिजर्व फॉरेस्ट के अंदर जितने भी गांव बसे हुए है वहाँ आज भी सड़क बिजली स्कूल अस्पताल नही है.. क्योंकि रिजर्व इलाका होने के कारण यहाँ किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रतिबन्धित है.. लेकिन इस प्रतिबंध के कारण आजादी के 75 साल बाद भी लोगो को मूलभूत सुविधाओं से वंचित जीवन जीना पड़ रहा है... अब ये सभी लोग चाहते है कि.. इस पूरे इलाके का रिजर्व का दर्जा खत्म किया जाए और सड़क पुल स्कूलों का निर्माण किया जाए बिजली पहुचाई जाए... इन्ही 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ये आंदोलन शुरू किया गया है ग्रामीणों ने कहा कि अगर उन्हें धमतरी प्रशासन से ठोस आश्वासन नही मिला तो वो राजधानी में मंत्रालय का घेराव करेंगे।

लोगो की मांग जायज तो है लेकिन इस समस्या का जिला स्तर से आश्वासन भी देना संभव नही है... यही बात जिले के तमाम अधिकारी लोगो को संमझाने की कोशिश करते रहे... लेकिन कई घण्टो की समझाइश के बाद भी लोग मानने को तैयार नही थे... और लगातार कलेक्टोरेट के सामने डटे रहे.. इस पर जिला प्रशासन ने कहा कि.. लोगो को पूरे धैर्य के साथ संमझाने कि कोशिश जारी रहेगी।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads