महाप्रभूजी श्रीमद् वल्लभाचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव चंपारण धाम में बड़े धूमधाम से मनाया - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

महाप्रभूजी श्रीमद् वल्लभाचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव चंपारण धाम में बड़े धूमधाम से मनाया

महाप्रभूजी श्रीमद् वल्लभाचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव चंपारण धाम में  बड़े धूमधाम से मनाया  




 नवापारा (राजिम)

महाप्रभूजी श्रीमद् वल्लभाचार्यजी का प्राकट्य महोत्सव चंपारण धाम में विगत 13 अप्रैल से बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, आज से 546 वर्ष पूर्व उनका प्राकट्य चम्पा वन में हुआ था , तभी से इस प्राकट्य स्थली के प्रति सभी वैष्णव जन कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और श्री रामलला के अयोध्या धाम की तरह से श्रद्धा भाव रखते आ रहे हैं, पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि इस धाम ने छत्तीसगढ़ की महिमा को सारी दुनिया में बढ़ा दिया है क्योंकि यहां साल भर दुनिया भर के वैष्णव जन दर्शनों के लिए आते रहते हैं आज भी इस मंगल अवसर में अहमदाबाद, सूरत, जामनगर, राजकोट, ब्रजमंडल और देश विदेश से भक्तजन आए हुए हैं, नवापारा, अभनपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव से भी भक्तजन पहुंचे, नवापारा नगर के वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया, सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा, दम्मानी परिवार, लोटीया परिवार, गिरीश बिस्सा परिवार आदि लोग शामिल हुए, सभी ने वल्लभ कुलभूषण जै जै श्री द्वारकेशलालजी महोदय, पुरुषोत्तम लाल जी, अनुग्रह लाल जी एवम छटी बैठकजी  के प्रमुख श्री विक्की बाबा के भी दर्शन लाभ लिए और आशीर्वाद प्राप्त किए, ट्रस्ट प्रमुख कमल भाई अधिया जी ने सभी को महाप्रभूजी की प्रसाद कणिका की डालियां भेंट की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads