त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता में राजिम के शिक्षकों की टोली ने बाजी मारी- आदर्श ग्राम परसदा (सोंठ)में हुआ भव्य आयोजन
त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता में राजिम के शिक्षकों की टोली ने बाजी मारी-
आदर्श ग्राम परसदा (सोंठ)में हुआ भव्य आयोजन
नवापारा (राजिम)
समीपवर्ती ग्राम परसदा (सोंठ) के भव्य मंच पर गत दिवस त्रिदिवसीय संगीतमय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का भव्य रूप से आयोजन हुआ,कार्यक्रम के संदर्भ में युवा नेता तिलक राम साहू सरपंच परसदा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि,प्रदेश स्तरीय इस आयोजन में प्रदेश के कोने कोने से 30मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया जिसमें शिक्षकों की ख्यातिप्राप्त मानस मंडली तुलसी के राम मानस परिवार राजिम,जिला गरियाबंद को उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु प्रथम स्थान प्रदान करते हुए श्री रामनामी दुपट्टा,श्रीफल, राम टोकरी, सद् साहित्य एवम तीन हजार रुपये सम्मान पूर्वक प्रदान किया गया,उत्तर कांड के कथा प्रसंग हनुमान भरत जी के अद्भुत मिलन को,व्याख्याकार श्रवण कुमार साहू,"प्रखर "ने रोचक ढंग से प्रस्तुत करके माहौल को ऊँचाई प्रदान किया,बीच-बीच में छत्तीसगढ़ की विविध लोकविधाओं को जोड़ते हुए,व्याख्यान एवम संगीत का सात्विक रूप से ऐसा वातावरण पैदा किया कि श्रोतागण झूमने पर मजबूर हो गए,तो वहीं संगीत पक्ष की ओर से शिक्षक व गायक भारत लाल साहू ने कोरस कोमल साहू के साथ जबरदस्त संगत किया,तो बैंजो पर बलिराम पटेल, पैड पर यश्वन्त साहू, तबले पर यशवंत साहू एव् धनेश ध्रुव ने नाल पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लोगों को खूब आनंदित किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में उकेश तारक,ओम प्रकाश साहू,प्रवीण वर्मा,सुखेन साहू,पूरण लाल साहू,यशवंत वर्मा सहित समस्त ग्रामवासियों की महती योगदान रहीं|
