ग्राम पोंड मे मनवा कुर्मी समाज इकाई द्वारा सर्व सहमति से सेवानिवृत शिक्षक मनहरण वर्मा चुने गये,मनवा कुर्मी इकाई का ग्राम प्रमुख
ग्राम पोंड मे मनवा कुर्मी समाज इकाई द्वारा सर्व सहमति से सेवानिवृत शिक्षक मनहरण वर्मा चुने गये,मनवा कुर्मी इकाई का ग्राम प्रमुख
पोंड -चम्पारण /अभनपुर
मनवा कुर्मी चंदखुरी राज प्रधान पद मे बदलाव पश्चात ग्राम प्रमुख मे भी बदलाव का प्रक्रिया प्रारम्भ हुआ इसी क्रम मे ग्राम पोंड के कुर्मी समाज के ग्राम प्रमुख मे भी बदलाव के चलते ग्राम के सभी सदस्यों की आपसी सहमति से सेवानिवृत शिक्षक मनहरण वर्मा को मनवा कुर्मी इकाई का ग्राम प्रमुख निर्विरोध मनोयनित किया गया, वही सचिव के रूप मे हेमनाथ वर्मा साथ ही समाज के अन्य कार्यों के लिये अशोक वर्मा अध्यक्ष, रमेश वर्मा सचिव व कोषाध्यक्ष खेलन वर्मा का सर्व सम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। ततपश्चात् चुने हुए सदस्यों का तिलक लगाकर उपस्थित सभी ग्राम इकाई के सदस्यों ने बधाई दिये।
मनवा कुर्मी के ग्राम प्रमुख नव निर्वाचित मनहरण वर्मा ने कहा कि आप सबके सहयोग द्वारा मुझे इस कार्य के लिए चुने हैँ जो मै समाज के विभिन्न कार्यों मे खरा उतरूँगा साथ ही अपने पद की गरिमा बनाये रखूंगा।
समाज के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत शिक्षक तुला राम वर्मा ने भी सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की नव निर्वाचित सदस्य बधाई के पात्र हैँ जो समाज के कार्यों मे जिम्मेदारी दिये हैँ जिसे सभी मिलकर समाज के कार्यों पर अग्रसर हो।
ग्राम के वरिष्ठ सदस्य थानू राम वर्मा द्वारा कार्यक्रम सुचारु रूप से सम्पन्न किया।
उक्त कार्यक्रम मे समाज के सीताराम वर्मा,भूपेंद्र वर्मा, कलिराम वर्मा,नवीन वर्मा सेवानिवृत आर्मी,ओम प्रकाश वर्मा भूतपूर्व जनपद सदस्य, कोमल वर्मा, हीरालाल वर्मा,बलराम वर्मा, राकेश वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा,गंगाराम वर्मा, ठाकुर राम वर्मा, दिनेश वर्मा, यशवंत वर्मा, पत्रकार दीपक वर्मा सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

