पूज्य श्री रमेश भाई ओझा जी के आगमन के लिए नगर के लोगो ने किया अनुरोध
पूज्य श्री रमेश भाई ओझा जी के आगमन के लिए नगर के लोगो ने किया अनुरोध
नवापारा (राजिम)
गुजराती समाज रायपुर द्वारा रायपुर नगर में विश्व वंद्य सन्त पूज्य श्री रमेश भाई ओझा जी की भागवत कथा हो रहे है, जिसमे रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज़ ढेबर का , सहयोग हो रहा है, साथ ही बड़ा सद्भाव पूर्ण वातावरण बना हुआ है, पूज्य भाई से उनके शिष्य गोबरा नवापारा नगर के पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने भी उनके निवास पर भेंट की, उनके दर्शन किए और उन्हें चंपारण में रविवार को मनाए जाने वाले श्री महाप्रभूजी के प्राकट्य उत्सव के लिए और राजिम पधारने के लिए आमंत्रित किया, विदित हो कि रविवार को वरुथिनी एकादशी है, इसके भव्य और दिव्य मनोरथ पूजन के सम्पादन के लिए चंपारनधाम के पीठाधीश्वर श्री महाप्रभूजी के वंशज जै जै श्री द्वारकेश लालजी महोदयजी भी पधार चुके हैं, पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने बताया कि हमारे जीवनधन प्राण पूज्य भाईश्री अनेक बार राजिम कुम्भ में पधार चुके हैं , 2017 में ब्रह्मलीन सन्त पूज्य श्री पवन दीवान जी की पुण्यतिथि पर उन्होंने मेले में कथा भी की थी, तत्कालीन धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आमंत्रण पर भाईश्री राजिम आते रहे हैं, उनको आमंत्रित करने के लिए नगर के श्रीकिशन सारडा, विजय गोयल, मुकुंद मेश्राम, मधुसूदन शर्मा, सुरेश काबरा व पी गजेंद्र व विद्याभूषण ने अनुरोध अनुनय किया।
