*आरंग नगर के ब्राह्मण समाज की आम बैठक में नए पदाधिकारीयो का हुआ चयन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग नगर के ब्राह्मण समाज की आम बैठक में नए पदाधिकारीयो का हुआ चयन*

 *आरंग नगर के ब्राह्मण समाज की आम बैठक में नए पदाधिकारीयो का हुआ चयन*



*आरंग -

*ब्राह्मण समाज की आम बैठक पंडित भानु प्रताप शर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें वार्षिक आय ब्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया तत्पश्चात  सचिव संदीप शर्मा द्वारा आय व्यय के अनुमोदन पर आभार व्यक्त करते हुए  वर्तमान कार्यकारिणी के पूर्ण होने के उपरांत नए कार्यकारिणी/पदाधिकारी के चयन किए जाने का प्रस्ताव रखते हुए इस विषय पर चर्चा हेतु उपाध्यक्ष माणिक मिश्रा को आमंत्रित किया।



उन्होंने अपने उदबोधन में समाज के सभी वर्गों को सामाजिक सद्भाव एवम एकता का परिचय देते हुए आम सहमति से नए पदाधिकारीयो का चयन का आह्वान समाज जनो से किया इस अवसर निवर्तमान अध्यक्ष भानुप्रताप शर्मा ने अपने कार्यकाल के रचनात्मक कार्यो का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गो के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया |*

*तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों के बीच चर्चा उपरांत विचार विमर्श कर सर्व सम्मति से सुरेश शर्मा(बाबा)को ब्राह्मण समाज आरंग का अध्यक्ष, प्रदुम्न शर्मा को उपाध्यक्ष, हरीश दीवान को सचिव, आलोक शुक्ला को कोषाध्यक्ष एवम अमित शर्मा को सहसचिव के रूप में मनोनीत किया गया साथ ही संरक्षक के रूप में पवन शर्मा, जदुनंदन शुक्ला, परमानंद दुबे, अनिल शुक्ला, शांतनु शर्मा, नरेश चौबे, पुरुषोत्तम शर्मा(परशु), रमेश तिवारी, रमेश पाठक का चयन किया गया। आज की बैठक में धुवनारायण शुक्ला, मुन्ना लाल दुबे, शैलेंद्र शुक्ला, अनिल शर्मा, कमल नारायण शर्मा, मुकेश शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, पुरषोत्तम जोशी, ब्रह्मानंद दुबे, राजेश शर्मा, बिरेंद्र शुक्ला, तिलक शर्मा, सुरेश शर्मा, अरुण शर्मा, ब्यास नारायण शर्मा, कमल नारायण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, संतोष पांडेय, गिरीराज शर्मा दिलीप शर्मा सुरेन्द्र शर्मा योगेश शर्मा जितेन्द्र शर्मा सुदीप शर्मा, निलेश शुक्ला आकाश शर्मा आलोक शर्मा चंद्रेश तिवारी राहुल जोशी। महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष सीमा दुबे, प्रेमलता शर्मा, नीपारानी शुक्ला, राजेश्वरी शर्मा, श्वेता दीवान, ममता शर्मा, सुमन शर्मा, मीनू शर्मा, प्रभा शर्मा, तृप्ति शर्मा, सरस्वती चौबे तथा युवा प्रकोष्ठ से अध्यक्ष अविनाश शर्मा, आलोक शर्मा, अंशुमान मिश्रा, सोमेश चौबे, अजित शर्मा, निखिल मिश्रा, अविरल शुक्ला, विक्की शर्मा, हेमन्त शर्मा, जयंत शर्मा, हिमांशु शर्मा, अमन दुबे, अभिजीत शर्मा, सौम्य शर्मा, रोशन तिवारी सहित समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति रही।*

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads