धीवर समाज के अधिवेशन में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल
धीवर समाज के अधिवेशन में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल
नवापारा (राजिम)
छत्तीसगढ़ धीवर समाज चरौदा परगना के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायत पाहांदा में वार्षिक अधिवेशन एवं कैरियर कौंसलिग समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान करके उनका उत्साह वर्धन किया एवं छात्राओं को कैरियर संबंधित गाइडेंस दिया गया।
जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रायपुर श्रीमती रानी पटेल ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और श्रीमती रानी पटेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा करियर काउंसलर वह प्रोफेशनल होते हैं जो फ्रेसर छात्रों को उनके करियर के बारे मे गाइडेंस देते हैं करियर काउंसलर छात्रों के लिए प्लान बनाने में और उनके रोजगार के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करते है।
साथ ही उन्होंने माता सावित्री बाई फुले के संघर्षों से जनमानस को अवगत कराते हुए समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं रूढ़िवादिता को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया और श्रीमती पटेल ने शिक्षा संस्कार पर जोर देते हुए समाज के युवाओं महिलाओं से संगठित होकर समाज विकाश में सहयोग करने पर जोर दिया व राज्य में हो रहे धर्म परिवर्तन के लिए सचेत करते हुए कहा की अपना हिंदू धर्म के जिस काष्ठ में हमने जन्म लिया है जिससे हमारा मान सम्मान अस्तित्व है उस समाज को छोड़कर कभी दूसरे धर्म में नही जाना चाहिए। इस प्रकार श्रीमती रानी पटेल ने समाज को एक नई दिशा दशा देने का प्रयास की।कार्यकर्म में विशेष रूप से जनपद सदस्य किशोर साहू दावड़ा फाउंडेशन के संचालक चिन्मय दावड़ा,महिला कमांडो की अध्यक्ष मेनका साहू ,जगत साहू, कमतू साहू ,सरपंच रविशंकर ध्रुव, शोभाराम साहू,जिला पंचायत प्रतिनिधि केजुराम पटेल,धीवर समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष वेदव्याश धीवर , धीवर समाज के संरक्षक लीलाराम धीवर,परगना अध्यक्ष पुरषोत्तम धीवर,अरुण फरिकर,पूकलाल धीवर, मुकेश धीवर,टेमिन धीवर ,गुलाब बाई धीवर ,गीता धीवर पूर्णिमा धीवर लक्ष्मी धीवर,एवं समस्त धीवर समाज के प्रदेश जिला के पदाधिकारियों युवाओं महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
