ब्रह्माकुमारीज के राजयोग साधना केंद्र नैनपुर द्वारा बच्चों के लिए आयोजित किया गया समर कैम्प
ब्रह्माकुमारीज के राजयोग साधना केंद्र नैनपुर द्वारा बच्चों के लिए आयोजित किया गया समर कैम्प
नैनपुर
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के राजयोग सेवाकेंद्र नैनपुर द्वारा बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। यह समर कैम्प 21 मई से 23 मई तक चला। यह कैम्प स्थानीय सेवाकेंद्र में हुआ। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद नैनपुर भ्राता सुनील विश्वकर्मा, बीके सरोज बहन एवं अधिक से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम प्रभु स्मृति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंचासीन अतिथियों का तिलक वंदन और गुलदस्ते देकर स्वागत किया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भ्राता सुनील विश्वकर्मा ने सभी बच्चों को कहा कि यह समर कैम्प आपके अंदर अच्छी गुण, विशेषताओं को धारण करवाने के लिए आयोजित किया गया। इस समर कैम्प में आप सभी को अच्छी अच्छी बातें सिखाई जाएंगी। जिसे आप अपने जीवन मे अवश्य अपनाना।
समर कैम्प के आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान और बहनों को धन्यवाद दिया।
ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन ने बताया कि इस समर कैंप का आयोजन बच्चों में अच्छे संस्कार डालने और उच्च व्यक्तिगत के निर्माण हेतु किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस तीन दिवसीय समर कैम्प में सभी बच्चों को विशेष गुणों पर आधारित क्लासेज,म्यूजिकल एक्सरसाइज, खेल आदि का आयोजन किया गया। इसके साथ डांस, गीत, चित्रकला आदि की प्रतियोगिता भी कराई गई ।
समर कैम्प के समापन में मण्डला क्षैत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी, इसके साथ ब्रह्माकुमारी शिवकुमारी बहन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नैनपुर एवं समाजसेवी भ्राता बालकृष्ण खंडेलवाल एवं समर कैम्प के बच्चे उपस्थित रहे।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने सभी बच्चों को कहा कि हमेशा बड़ो का सम्मान करना चाहिए। हमेशा दिन की शुरुआत भगवान की याद से करना चाहिये।
भ्राता बालकृष्ण खण्डेलवाल जी ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह समर कैम्प बच्चों के लिए अति आवश्यक है जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके ।
सभी बच्चे इस समर कैम्प में बहुत खुश हुए और कहा कि आगे भी ब्रह्माकुमारीज संस्था में आकर अच्छी बातें सीखेंगे।

.jpg)
.jpg)
.jpg)