आरंग क्षेत्र के शिक्षक की विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी बिदाई
आरंग क्षेत्र के शिक्षक की विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी बिदाई
आरंग
-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू के प्राचार्य सी आर घृतलहरे अपनी अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 30 अप्रैल 2023 को सेवानिवृत्त हुए उनके सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार की ओर से बिदाई कार्यक्रम का आयोजन कर भावपूर्ण बिदाई दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति के विधायक प्रतिनिधी भूषण साहू ने विद्यालय परिवार की ओर से शाॅल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम मे जी आर टंडन प्राचार्य हाई स्कूल पारागांव , विद्यालय के व्याख्यातागण माणिक लाल मिश्रा,खेमलाल ठाकुर, श्रद्धाकिरण नेताम,द्वारिका प्रसाद दीवान, प्रमिला मेश्राम, सुमन धुरंधर,श्वेता मिश्रा,प्रकाश चंद्र साहू,रजनी बाला भारती,हेमलता नायक,कमलेश कुमार यादव, लिपिक लोकेश तुरकाने, भृत्य दुलेश्वरी सोनबेर,चुन्नू यादव आदि उपस्थित थे।


