अभनपुर क्षेत्र मे मुरम माफिया सक्रिय, सड़क निर्माण व रेल मार्ग निर्माण मे लगे ठेकेदार द्वारा जहाँ तहा अवैध मुरम की खुदाई, खनिज विभाग के अधिकारी आखिर मौन क्यो..??
अभनपुर क्षेत्र मे मुरम माफिया सक्रिय, सड़क निर्माण व रेल मार्ग निर्माण मे लगे ठेकेदार द्वारा जहाँ तहा अवैध मुरम की खुदाई, खनिज विभाग के अधिकारी आखिर मौन क्यो..??
अभनपुर
अभनपुर क्षेत्र मे मुरम माफिया बेतहाशा मुरम खुदाई मे लगे हुए है जो जल संसाधन विभाग के स्थल को भीं नहीं छोड़ा। वही जल संसाधन विभाग अभनपुर के अधिकारी भीं संदेह के दायरे मे हैं। अभनपुर से महज कुछ ही दुरी मे ग्राम खोला जलाशय /बांध औऱ ग्राम ठेलका बांधा मे दिन रात चौबीसो घंटे चार -चार चैन मशीन से दर्जनों हाइवा द्वारा बेतहाशा मुरम की अवैध खुदाई लगातार जारी हैं पर जल संसाधन विभाग अभनपुर के अधिकारी, खनिज विभाग रायपुर के अधिकारी की चुप्पी मिलीभगत की ओर इशारा करता हैं..जो मुरम माफिया पर कार्यवाही करने मे मुकदर्शक औऱ मौन हैं।
वही मिली जानकारी अनुसार सड़क व रेल मार्ग निर्माण मे लगे ठेकेदार द्वारा अवैध मुरम निकासी मे खोला, ठेलका बांधा, कुर्रा, पिपरौद व आस पास के गाँवो मे पंचायत जन प्रतिनिधि औऱ अधिकारी की आपसी मिलीभगत से सरकार के शासकीय खजाने को अधिकारीयों से आपसी साँथ गांठ कर चोरी करने मे कोई कसर नहीं छोड़ा हैं जिसकी शिकायत उच्च अधिकारीयों के साथ मंत्रालय मे दे दिए गये हैं अब देखना हैं की उच्च अधिकारी द्वारा खनीज विभाग के अधिकारियो के साथ साथ मुरम माफियों पर क्या कार्यवाही करते है।









