*आरंग नगर के सृजन सोनकर विद्यालय में मनाया गया योग दिवस* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरंग नगर के सृजन सोनकर विद्यालय में मनाया गया योग दिवस*

 *आरंग नगर के सृजन सोनकर विद्यालय में मनाया गया योग दिवस*


 

आरंग 

स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय आरंग में योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चे और शिक्षक गण शामिल हुए। योग दिवस के अवसर पर शिक्षकों के द्वारा जानकारी दी गई कि हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग मूलतः भारतीय दर्शन है और भारत की पहल से ही योग दिवस संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।






साथ ही ये भी जानकारी दी गई कि योग से किस तरह हमारे जीवन में बदलाव लाया जा सकता है इसके क्या क्याब

 महत्व है योग केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने का माध्यम नहीं है। बल्कि यह एक दर्शन है, जिसका आयाम व्यापक है। इसके प्रणेता महर्षि पतंजलि हैं। योग दर्शन छह दर्शनों (षड्दर्शन) में से एक है। इस दर्शन का उद्देश्य मनुष्य को वह मार्ग दिखाना है जिस पर चलकर वह जीवन के परम लक्ष्य की प्राप्ति कर सके। योग के माध्यम से व्यक्ति आत्म-साक्षरता से होकर के परमात्मा से जुड़ता सकता है। मनुष्य की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का काम योग करता है। योग के माध्यम से मनुष्य अपने मन पर नियन्त्रण रखकर जीवन में सफल हो सकता है।

योग से हम हमेशा स्वास्थ्य और प्रफुल्लित रहते हैं।इसलिए योग को अपने नित्य के क्रियाकलापों में शामिल करना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व शिक्षक गण उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads