*जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु सृजन सोनकर विद्या मंदिर उ .मा. वि. आरंग से 3 बच्चों का हुआ चयन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु सृजन सोनकर विद्या मंदिर उ .मा. वि. आरंग से 3 बच्चों का हुआ चयन*

*जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु सृजन सोनकर विद्या मंदिर उ .मा. वि. आरंग से 3 बच्चों का हुआ चयन*



आरंग 

स्थानीय सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग से इस वर्ष 3 बच्चों के  जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा -2023 में सफलता प्राप्त करने पर चार चांद लग गए। ज्ञात हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के चयन हेतु परीक्षा आयोजित करता है । जिसमें हजारों विद्यार्थी अपनी किस्मत आजमाते हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। इसी कड़ी में सृजन सोनकर विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग से तीन बच्चों का सफलतम चयन हुआ है जिसमें चि. भावेश साहू पिता नंद कुमार साहू, कुमारी माहिका सोनकर पिता रामस्वरूप सोनकर,कुमारी ओमिका बेलगहे पिता राजेश बेलगहे का चयन हुआ है । इन सभी बच्चों ने  शिक्षक श्री भीमलाल यादव  के मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त की। ज्ञात हो कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष नवोदय विद्यालय हेतु बच्चों का चयन होता ही रहता है अब तक 53 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय हेतु हो चुका है। बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के संरक्षक श्री लखन लाल सोनकर, अध्यक्ष श्री छत्रधारी सोनकर,उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र सोनकर, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सोनकर, सचिव श्री सूरज सोनकर, सह सचिव श्री सियाराम सोनकर, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यशोदा योगी, प्रधान पाठिका श्रीमती भारती वर्मा, नवोदय शिक्षक श्री भीमा लाल यादव सहित समस्त गुरुजनों ने उनके  उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads